Aayudh

Categories

भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए घोषित किए विधानसभा प्रभारी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेताओं की जमीनी स्तर पर तैनाती कर रही है, तो वहीँ कांग्रेस पार्टी भी अपना दमखम लगा रही है। चुनाव प्रचार को लेकर भाजपा लगातार कई तरह की नियुक्ति कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों की एक और सूची जारी की है।

भाजपा ने जारी की विधानसभा प्रभारी की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने एमपी में विधानसभा प्रभारियों की सूची की। इस सूची में पार्टी ने श्योपुर विधानसभा के लिए प्रह्लाद भारती, श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के लिए अशोक गर्ग प्रभारी, वीके शर्मा सह प्रभारी नियुक्त किया है। तो वहीं शिवपुरी विधानसभा के लिए हरिहर शर्मा, अनूपपुर की पुष्पराजगढ़ सीट के लिए सतीश तिवारी को प्रभारी बनाया है। साथ ही बैतूल जिले की मुलताई सीट के लिए राजू अनुराग पवार, भोपाल जिले की बैरसिया सीट के लिए गोपाल सिंह मीणा, धार जिले की सरदारपुर विधानसभा के लिए दिलीप पटोदिया, धार जिले की कुक्षी सीट के लिए निलेश भारती, धार जिले की मनावर विधानसभा सीट के लिए अनत पवार, इंदौर 5 विधानसभा सीट के लिए होलास राय और उजैन की घट्टिया विधानसभा सीट के लिए वीरेंद्र कावड़िया को प्रभारी बनाया है।

विधानसभा प्रभारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बनाए हैं। प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी ने इसकी सूची जारी की। पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। यह पार्टी की ओर से प्रत्याशियों का चुनाव में सहयोग करेंगे।

आपको बता दें , मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा और 3 दिसंबर चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े -नामांकन करने से पहले मिर्ची बाबा ने किया ऐसा काम जिसे देख सब रह गए दंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *