Aayudh

Categories

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की तकरार के बीच हुई मैडम की एंट्री

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद तो विरोध हो ही रहा था वहीँ नामांकन दाखिल करने के बाद भी नेताओं के नाराज़गी की खबरें आ रही हैं। काफी समय से दिग्विजय सिंह (राजा साहब) और कमलनाथ(नाथ साहब ) के बीच बयानबाज़ी चल रही थी। जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे की दोनों नेता एक दूसरे के ख़िलाफ हो गए है। इसी कड़ी में अब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच टिकट बदलने को लेकर खींचतान चल रही है, मनमुटाव चल रहा है।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से नाराज़ केंद्रीय नेतृत्व

राजनितिक पंडितों की माने तो पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बीच चल रही अनबन से केंद्रीय नेतृत्व काफ़ी नाराज़ है। केंद्रीय नेतृत्व के मैडम ने दिग्विजय सिंह से इस मुद्दे पर चर्चा की है। सूत्रों के मुताबिक दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलाया गया है , वहीं कमलनाथ भी अपनी बात रखने दिल्ली जाएंगे। दिग्विजय सिंह की नाराज़गी के पीछे का कारण टिकटों में हुई “डील” के बाद भी उनके अनुसार टिकट नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। दिग्विजय इस हद तक नाराज़ है की उन्होंने हेलीकॉप्टर लेने से भी मना कर दिया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में चल रहा घमासान बढ़ता जा रहा है। वहीँ पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस नेताओं में नाराजगी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सीशल मीडिया “एक्स” पर मामले को लेकर ट्वीट किया है।

राजा और नाथ के बीच चल रही अनबन की बातों का दिग्विजय सिंह ने खंडन किया। उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया जिसपर कैप्शन में लिखा कि , बीजेपी की गुटबाजी इन दिनों चरम पर है जिसे ढांकने के लिए वे प्रायोजित रूप से कांग्रेस नेताओं में खासकर मेरे और कमलनाथ जी के बीच की अनबन की झूठी खबरें फैलाते हैं। जबकि कांग्रेस का हर एक नेता भाजपा को हराने के लिए एकजुट और संकल्पबद्ध है। ⁦

ये भी पढ़े – सिंधिया को दिया था चैलेंज अब क्यों मांग रहे गोपाल सिंह जनता से भीख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *