Aayudh

Categories

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने पर भी उठे विरोध के सुर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। सूची जारी होते ही कई सीटों को लेकर विरोध के सुर उठने लगे तो वहीं कई लोगो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा रतलाम ग्रामीण से प्रत्याशी बनाए गए लक्ष्मण सिंह डिंडोर का जनता विरोध कर रही है।

लोग बाहरी उम्मीदवार मुर्दाबाद के पोस्टर्स लेकर सड़कों पर उतर आए है। सिर्फ यहीं नहीं रतनाम जिले की जावरा सीट से प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल के विरोध में लोगों ने पुतला फूका। साथ ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस की हार का पोस्टर डाला गया। इस पोस्टर में लिखा था बीस हज़ार वोटों से कांग्रेस हारने पर जावरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई। इतना ही नहीं ,महूं से प्रत्याशी बनाए गए रामकिशोर शुक्ला का अंतर सिंह दरबार के समर्थक नारों के साथ विरोध कर रहे। इसके अलावा प्रदेश के सिमरिया ,खातेगांव, बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में विरोध के स्वर उठ रहे है।

दूसरी सूची के बाद इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

वहीँ दूसरी सूची जारी होने के बाद कई नेताओं ने पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया तो किसी ने पार्टी छोड़ अन्य दल का दामन थाम लिया। साथ ही महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से मुक्त होने की बात कही है.वहीँ जावरा विधानसभा 222 से असलम मेव ने जिला उपाध्यक्ष पद एवं परिवहन प्रकोष्ठ के महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जैसा की पार्टी की पहली सूची के बाद कई जगहों के प्रत्याशियों को लेकर विरोध हुआ था। और इस विरोध के डर से कांग्रेस को तीन जगह के प्रत्याशी बदलने पड़े। क्या दूसरी सूची के बाद उठ रहे इन विरोध और इस्तीफे को देखते हुए कांग्रेस फिरसे बदल सकती है अपने प्रत्याशी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, देखिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *