मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल में नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।इसी कड़ी में नेताओं के बयानबाज़ी के वीडियो वायरल हो रहे है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह के बिगड़े बोल सामने आए है। दरअसल ,उन्होंने एक कार्यक्रम में जाति सूचक विवादित शब्द का इस्तेमाल किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हुकुम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिख रही नाराज़गी
यह वीडियो मक्सी का बताया जा रहा है। जहां शाजापुर से कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए शब्दों की मर्यादा भूल गए और जाति सूचक टिप्पणी कर दी। इसे लेकर हुकुम सिंह विवादों में घिर गए। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित समाज से जुड़े उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। बताते चले कि , कराड़ा शाजापुर से पांच बार के विधायक हैं।
एक साल पहले भी वायरल हुआ था वीडियो
शाजापुर विधायक हुकुम सिंह एक साल पहले भी विवाद में आए थे। उस वक़्त एक वीडियो वायरल हुआ था जो हुकुम सिंह के बेटे का था। वीडियो में उनका बेटा नशे की हालत में धमकी दे रहा था। उस वक़्त यह वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद तबके बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सख्त करवाई की मांग की थी।
ये भी पढ़े – कांग्रेस का चुनाव को लेकर बड़ा फैसला , कुछ ही सीटों पर लड़ेगी चुनाव ?