Aayudh

Categories

CM Mohan Yadav: उज्जैन में बुलेट पर निकले CM मोहन यादव, होटल में बनाई जलेबी; चाय पर लोगों से की बातचीत

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अपने गृहनगर उज्जैन में अलग ही अंदाज में नजर आए। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान उन्होंने बुलेट बाइक से शहर का निरीक्षण किया। इसके बाद एक होटल में पहुंचकर अपने हाथों से जलेबी बनाई और आम लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए।

Bhopal Education Scam: भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला! 10 साल बाद खुला ऐसा राज, अब होगी हाई लेवल जांच

बुलेट पर सवार होकर किया शहर का निरीक्षण

जावरा फोरलेन के भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुलेट बाइक से शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Datia By Election 2026 : दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू! टिकट कटने पर नरोत्तम बोले- पेट्रोल-मिट्टी का तेल न डालें कार्यकर्ता

होटल में बनाई जलेबी, लोगों ने बनाए वीडियो

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुराने शहर के एक होटल पर भी रुके। यहां उन्होंने कड़ाही में अपने हाथों से जलेबी बनाई। मुख्यमंत्री को जलेबी बनाते देख मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

500% Tariff Alert: रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका का नया बिल बढ़ाएगा भारत की मुश्किलें? जानिए पूरी खबर

चाय पर लोगों से सुनी समस्याएं

जलेबी बनाने के बाद मुख्यमंत्री ने होटल में स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और शहर के विकास, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों तथा नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने लोगों से सुझाव भी लिए और अधिकारियों को जरूरी बिंदुओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 केवल उज्जैन का नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा महापर्व है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की बात भी दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *