Aayudh

Categories

Bhopal Minor Gang Rape : भोपाल में मानसिक कमजोर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, बनाया वीडियो और भाई को भेजा

GANGRAPE NEWS

Bhopal Minor Gang Rape : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया था। जिसे घटना के लगभग पांच दिन बाद पीड़िता के भाई के मोबाइल पर वो वीडियो भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वीडियो अन्य लोगों के साथ भी साझा किया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो देखने के बाद परिजन बुधवार रात पीड़िता को लेकर कटारा हिल्स थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nana Patwari Drug Network : PCC चीफ जीतू पटवारी के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस हिरासत में लिए गए नाबालिग से पूछताछ कर रही है कि उसने और उसके साथी ने पहले भी पीड़िता के साथ ऐसी कोई वारदात की थी या नहीं।

दोस्ती का दबाव बनाते थे आरोपी

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, पीड़िता ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। मोहल्ले के दो लड़के कई दिनों से उससे दोस्ती करने के आलावा उनके साथ घूमने चलने का दबाव बना रहे थे। लेकिन लड़की दोनों लड़को से न बात करती थी और घूमने जाने से भी इंकार कर दिया था।

Datia Bypoll Update : दतिया उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू! नरोत्तम समेत 10 दावेदारों ने खरीदा नामांकन फॉर्म

सुनसान जगह ले गए

पुलिस ने आगे बतया कि, बीते 1 जुलाई को पीड़िता घर के पास अकेली थी। इसी दौरान दोनों आरोपी उसे बात करने के बहाने बस्ती के पास स्थित एक स्कूल के पीछे सुनसान स्थान पर ले गए।

वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह घर लौटने के बाद भी परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दे सकी।

Thane Hospital Assault : ठाणे अस्पताल के डॉक्टर ने सुरक्षा कारणों से दिया इस्तीफा, शिवसेना नेता रमेश म्हात्रे गिरफ्तार

एक नाबालिग हिरासत में

कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(2), 351(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जी) और 6 तथा आईटी एक्ट की धारा 67-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है और जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *