Aayudh

Categories

Wayanad Landslide: वायनाड में खौफनाक लैंडस्लाइड! मलबे में बहे टैंकर-बस का विडिओ वाइरल, 2 की मौत, 8 घायल

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में लगातार बारिश के बीच हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। निर्माणाधीन सुरंग परियोजना के पास हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। कई डरावने वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मलबे के साथ टैंकर, बस और निर्माण सामग्री बहती नजर आ रही है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

MP ED Action: MP में ED की बड़ी कार्रवाई! पूर्व आबकारी अधिकारी समेत NTPC-NCL के पूर्व अफसरों की ₹24.14 करोड़ की संपत्ति जब्त

निर्माण स्थल पर अचानक धंसी पहाड़ी

यह हादसा वायनाड के कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां अनाक्कमपोयिल-मेप्पाडी सुरंग सड़क परियोजना का निर्माण चल रहा था। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक खिसक गया। भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और पेड़ सड़क पर आ गिरे, जिससे निर्माण स्थल पूरी तरह मलबे में दब गया।

दो लोगों की मौत, आठ घायल

भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोगों को सुरक्षित निकालकर मेप्पाडी के WIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।

Mohan Yadav News : CM मोहन यादव का बड़ा प्लान! MP बनेगा देश का नंबर-1 दुग्ध उत्पादक राज्य, जानिए पूरी खबर

टैंकर बना कई लोगों की जान बचाने की वजह

हादसे के दौरान सड़क पर खड़ा एक टैंकर मलबे के बहाव के बीच रुक गया, जिससे कई लोगों को उसके पीछे शरण लेने का मौका मिला। एक महिला टैंकर के नीचे से निकलकर सुरक्षित बाहर आ गई। मलबा भी टैंकर के आगे ज्यादा नहीं बढ़ पाया, जिससे कई लोगों की जान बच गई।

बस नदी में गिरी, सड़क पर मची अफरा-तफरी

मलबे की चपेट में मजदूरों को लाने-ले जाने वाली एक निजी बस भी आ गई, जो बहकर पास की नदी में जा गिरी और आधी पानी में डूब गई। वहीं पुल पर खड़ा टैंकर मिट्टी के साथ बहते हुए एक जीप से टकरा गया। कई लोग मिट्टी में दबने से बाल-बाल बचे।

Ahmedabad Blast Verdict: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 38 दोषियों की फांसी बरकरार,11 की उम्रकैद भी कायम

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। एक शख्स लगातार चिल्लाकर लोगों को “भागो-भागो, जल्दी भागो” कहकर सतर्क करता दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड बाद मिट्टी का विशाल सैलाब सड़क और पुल को अपनी चपेट में ले लेता है।

राहत शिविर में पहुंचाए गए प्रभावित परिवार

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। चुलिक्का सरकारी एलपी स्कूल में राहत शिविर बनाया गया है, जहां प्रभावित लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है।

पुलिस, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। मलबे के नीचे किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के मुताबिक सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *