Aayudh

Categories

MP Board Result: 5वीं-8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट आज, जानिए कैसे करें चेक

MP Board Result

MP Board Result: भोपाल। मध्यप्रदेश में बोर्ड का सप्लीमेंट्री एग्जाम देने वाले बच्चों का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। चूंकि आज यानि 7 जुलाई 2026 को राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) दोपहर 2 बजे कक्षा 5वीं एवं 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।

जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा।

MP Medical News: भोपाल में अनोखी सर्जरी! 10.2 किलो ट्यूमर के बीच सुरक्षित जन्मा मासूम, जानिए पूरी खबर

16 से 23 जून तक हुई थी परीक्षा

कक्षा 5वीं और 8वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और पंजीकृत मदरसों के 2.49 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

इन पेपर्स को चेक करने के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद अब रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले rskmp.in वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर Result के लिंक पर क्लिक करें।
5th-8th Re-Exam Result 2026 पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।
Submit करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
चाहें तो मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका?

मार्कशीट में ये बातें जरूर देखें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, रोल नंबर, सभी विषयों के अंक और पास/फेल का स्टेटस जरूर जांच लें।

बोर्ड के नियमों के मुताबिक हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। इससे कम अंक आने पर छात्र उस विषय में अनुत्तीर्ण माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *