Aayudh

Categories

Agra Murder Case : 45 दिन तक बाथरूम में पति को दफनाकर नहाती रही पत्नी! पत्नी का खौफनाक कबूलनामा, ऐसे खुला राज

Agra Murder Case

Agra Murder Case : उत्तर प्रदेश। आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की कथित हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। इसके बाद उसने बाथरूम का फर्श दोबारा बनवा दिया और करीब 45 दिनों तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही। इस दौरान वह पुलिस और परिवार के साथ पति की तलाश का नाटक भी करती रही। आखिरकार महिला ने अपने जेठ के सामने पूरा सच कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाकर कंकाल बरामद किया।

पति की गुमशुदगी के पीछे छिपा था हत्या का राज

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे और आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में पत्नी, दो बेटियों और मां के साथ रहते थे।

26 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में पत्नी लगातार यह कहती रही कि पति घर से झगड़ा कर चले गए हैं। वह पुलिस के साथ तलाश में भी शामिल होती रही, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ।

Datia By-election 2026 : सियासी घमासान तेज! कांग्रेस आज करेगी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा की अहम बैठक संभव

पूछताछ में महिला ने कबूला जुर्म

मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा ने बताया कि उन्हें महिला के व्यवहार पर लगातार संदेह हो रहा था। उन्होंने महिला से भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि कोई परेशानी है तो वह उसका साथ देंगे।

इसके बाद महिला ने कथित रूप से हत्या और शव को घर में दफनाने की बात स्वीकार कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों की मदद से बाथरूम का फर्श तुड़वाया। गड्ढे से केवल कंकाल बरामद हुआ, क्योंकि शव काफी हद तक गल चुका था।

पुलिस जांच में सामने आई पूरी घटना

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने के बाद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर उसने 17 मई की रात खीर में 18 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं। अगले दिन पति मृत मिले।

Sarthak App Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई! CMHO ने वेतन काटा, नोटिस जारी

इसके बाद उसने अपने जेठ को फोन कर बच्चों और सास को राजस्थान भेजने के लिए बुलाया। परिवार के जाने के बाद उसने शव को कमरे से खींचकर बाथरूम में पहुंचाया, गड्ढा खोदा और वहीं दफना दिया। कुछ दिनों बाद मजदूर बुलाकर बाथरूम का नया फर्श बनवा दिया।

45 दिन तक पुलिस को करती रही गुमराह

जांच के दौरान महिला लगातार पुलिस के साथ पति की तलाश करती रही। वह सीसीटीवी फुटेज भी देखती थी और कई बार रोने का नाटक करती थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

पुलिस का कहना है कि महिला ने परिवार को भी यही बताया था कि उसका पति झगड़ा कर घर छोड़कर चला गया है। इसी वजह से शुरुआती जांच गुमशुदगी के मामले के रूप में चलती रही।

MP Fake Currency : कृषि सेवा केंद्र की आड़ में नकली नोटों का कारखाना! यूट्यूब से सीखकर छापे 500 के जाली नोट

फॉरेंसिक जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बाथरूम से बरामद कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, कंकाल का पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्नी की संलिप्तता सामने आई है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *