Aayudh

Categories

LPG Rate Today : जुलाई के पहले ही दिन बड़ी खुशखबरी! नायरा का पेट्रोल और LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

LPG Rate Today

LPG Rate Today : नई दिल्ली। जुलाई 2026 की शुरुआत एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जुलाई को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। इससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941 रुपये, लखनऊ में 979.50 रुपये और पटना में 1031 रुपये में उपलब्ध रहेगा। कंपनियों का कहना है कि घरेलू कीमतें फिलहाल पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

MP Today Update: आज MP में कई बड़े अपडेट ! CM का सिवनी-जबलपुर दौरा; किसानों को बोनस, रेल यात्रियों को नई ट्रेन

कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट और गैस बुकिंग के नए नियम

नई दरों के अनुसार दिल्ली और नोएडा में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2930 रुपये, मुंबई में 2883.50 रुपये, कोलकाता में 3071.50 रुपये और चेन्नई में 3099.50 रुपये का हो गया है। इसके साथ ही सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कुछ नए नियम भी लागू किए हैं। अब शहरी क्षेत्रों में अगली गैस बुकिंग 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही की जा सकेगी।

गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय ओटीपी सत्यापन अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा समय पर e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए उपभोक्ताओं को सभी जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने की सलाह दी गई है।

Dausa Road Accident : बस-ट्रेलर हादसे में 6 जिंदा जले! अब तक 8 मौत, MLA का आरोप – इमरजेंसी गेट नहीं खुला…

घरेलू गैस अभी भी महंगी क्यों

विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से प्रभावित होती हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। पिछले कुछ समय से पश्चिम एशिया में तनाव और आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण एलपीजी की कीमतों पर दबाव बना हुआ था।

हालांकि अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है। यदि यह रुझान आगे भी जारी रहता है तो आने वाले महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम

प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। भोपाल में अब कंपनी के आउटलेट पर पेट्रोल 119.79 रुपये और डीजल 102.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

CM Rajgarh Visit : जल गंगा संवर्धन अभियान में 3.62 लाख से अधिक कार्य पूरे, CM यादव बोले- जल संरक्षण में देश में मप्र नंबर 1

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 73 डॉलर प्रति बैरल तक आने से यह राहत मिली है। नई दरें कंपनी के देशभर के 7 हजार से अधिक पेट्रोल पंपों पर लागू हो चुकी हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों के टैक्स के कारण कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।

सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल नहीं किया कोई बदलाव

जहां नायरा एनर्जी ने ग्राहकों को राहत दी है, वहीं इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इन सरकारी कंपनियों ने इससे पहले मई महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम चरणबद्ध तरीके से 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए थे। देश के अधिकांश पेट्रोल पंप इन्हीं सरकारी कंपनियों के नियंत्रण में हैं। ऐसे में अब उपभोक्ताओं की नजर इनके अगले मूल्य संशोधन पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *