Aayudh

Categories

New Army Chief: जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली 31वें आर्मी चीफ की जिम्मेदारी

New Army Chief: भारतीय सेना को नया प्रमुख मिल गया है। जनरल धीरज कुमार सेठ ने 30 जून को देश के 31वें सेना प्रमुख (आर्मी चीफ) के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया। करीब चार दशक लंबे सैन्य अनुभव वाले जनरल सेठ अब भारतीय सेना की कमान संभालेंगे।

Modi Cabinet Expansion : मोदी कैबिनेट में UP से पंजाब तक दबदबा! बागियों की किस्मत खुलेगी या मुश्किलें बढ़ेंगी?

चार दशक का सैन्य अनुभव

जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। दिसंबर 1986 में उन्हें आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने ऑपरेशनल, रणनीतिक और क्षमता विकास से जुड़े कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है।

Bharat Encounter Case : CBI जांच की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, HC जाने की दी छूट

कई अहम मोर्चों की संभाल चुके हैं कमान

जनरल सेठ ने रेगिस्तानी क्षेत्र में बख्तरबंद रेजिमेंट का नेतृत्व किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों की कमान भी संभाली। लेफ्टिनेंट जनरल बनने के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली और बाद में दिल्ली में जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के रूप में भी सेवाएं दीं।

दो सेना कमानों का किया नेतृत्व

अपने करियर में जनरल सेठ ने दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान दोनों का नेतृत्व किया। वे भारतीय सेना के उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने पश्चिमी मोर्चे पर दो महत्वपूर्ण सेना कमानों की जिम्मेदारी संभाली है।

Ram Mandir Chadhawa Chori : राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, बोले – कलयुग में रावण ने रूप बदल लिया

विदाई पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

सेना प्रमुख का पद छोड़ने पर जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। भारतीय सेना ने उनके चार दशक से अधिक लंबे सैन्य करियर, नेतृत्व और सेवा की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

नए सेना प्रमुख पर जताया भरोसा

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जनरल धीरज सेठ को अनुभवी और सक्षम सैन्य अधिकारी बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की असली ताकत उसके सैनिक, कमांडर, पूर्व सैनिक, उनके परिवार और देशवासियों का भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *