Aayudh

Categories

Panna Diamond Miracle: 2 साल बाद फिर चमकी किस्मत, उसी आदिवासी परिवार को मिला 30 लाख का हीरा

Panna Diamond Miracle: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बार फिर किस्मत बदल देने वाली खबर सामने आई है। दो साल पहले 93 लाख रुपये का हीरा पाने वाला एक आदिवासी परिवार अब फिर मालामाल होने जा रहा है। इस बार परिवार को 11.19 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

CM-Governor Meeting: CM मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC समेत कई अहम मुद्दों पर दी प्रगति की जानकारी

दो महीने की मेहनत लाई रंग

यह हीरा पन्ना के अहिरगवां क्षेत्र में एक निजी खदान से मिला है। राकेश गौड़ ने इसी साल अप्रैल में सरकारी पट्टा लेकर अपने भाइयों और चार रिश्तेदारों के साथ मिलकर खदान शुरू की थी। करीब दो महीने तक लगातार मेहनत करने के बाद खुदाई के दौरान यह बेशकीमती हीरा मिला, जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

MP Congress : MP कांग्रेस में घमासान! दिग्विजय सिंह को बताया BJP का एजेंट, PC शर्मा का पलटवार

11.19 कैरेट का है जेम्स क्वालिटी हीरा

विशेषज्ञों के अनुसार मिला हुआ हीरा 11.19 कैरेट का है और उच्च गुणवत्ता वाला ‘जेम्स क्वालिटी’ हीरा है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। परिवार ने हीरा मिलते ही उसे पन्ना हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। अब इसे शासकीय नीलामी में रखा जाएगा, जिसके बाद मिलने वाली राशि नियमानुसार परिवार को दी जाएगी।

पहले भी बदल चुकी है किस्मत

यह पहली बार नहीं है जब इस परिवार को हीरा मिला हो। वर्ष 2024 में भी इसी परिवार को 19.22 कैरेट का हीरा मिला था। सरकारी नीलामी में वह हीरा 93 लाख रुपये में बिका था। उस समय भी परिवार की किस्मत रातों-रात बदल गई थी।

MP Medical Negligence: इलाज में लापरवाही का आरोप! 19 महीने के मासूम की आंखों की रोशनी गई जानिए पूरा मामला

मेहनत नहीं छोड़ी, फिर मिली सफलता

93 लाख रुपये मिलने के बाद भी परिवार ने हीरे की खदान में काम करना नहीं छोड़ा। राकेश और उनके परिवार ने फिर से खदान में मेहनत शुरू की और अब एक बार फिर उनकी मेहनत रंग लाई है। लगातार दूसरी बार हीरा मिलने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

भगवान का जताया आभार

राकेश ने कहा कि यह भगवान की कृपा और परिवार की मेहनत का फल है। उनका कहना है कि इस बार नीलामी से मिलने वाली राशि का उपयोग नई खदान लगाने और परिवार की आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी मेहनत इसी तरह जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *