Aayudh

Categories

Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप! 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो झटकों से तबाही, 10 हजार मौतों की आशंका

Venezuela Earthquake Tragedy

Venezuela Earthquake : कराकस। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार पहले 7.2 और कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप दर्ज किया गया। दोनों झटकों का केंद्र राजधानी कराकस से पश्चिम दिशा में स्थित क्षेत्र के पास था। भूकंप के कारण कराकस समेत कई शहरों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कई स्थानों पर भवन गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Indus Water Treaty Controversy : अगर पानी रुका तो होगा भारत से युद्ध … पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी

भारत ने मदद का भरोसा दिया

भूकंप के बाद संभावित गैस रिसाव और विस्फोट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में गैस सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। कई अन्य देशों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग की पेशकश की है।

राष्ट्रीय आपातकाल घोषित, एयरपोर्ट को भी नुकसान

भूकंप के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एजेंसियों और स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय कर दिया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कराकस के प्रमुख एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण उड़ान सेवाओं पर असर पड़ा है। कई इलाकों में इमारतों के हिस्से गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वेनेजुएला में पिछले 126 वर्षों के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है।

Kolkata Building Collapse : कोलकाता हादसे में 3 लोगों की मौत, 15 अभी भी मलबे में दबे

मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

USGS ने शुरुआती आकलन में चेतावनी दी है कि प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। एजेंसी के अनुसार 10,000 से अधिक मौतों की संभावना 44 प्रतिशत और एक लाख से अधिक मौतों की संभावना 30 प्रतिशत तक आंकी गई है।

हालांकि यह केवल प्रारंभिक अनुमान है और वास्तविक स्थिति राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

MP में UCC को लेकर बड़ा दावा : 93% लोगों ने किया समर्थन, मुस्लिम महिलाओं की राय ने खींचा ध्यान

भूकंप की वैज्ञानिक वजह क्या है?

वेनेजुएला दुनिया के उन क्षेत्रों में शामिल है जहां भूकंप का खतरा अपेक्षाकृत अधिक रहता है। यह क्षेत्र कैरीबियन प्लेट और साउथ अमेरिकन प्लेट के मिलन क्षेत्र पर स्थित है। वैज्ञानिकों के अनुसार इन दोनों टेक्टोनिक प्लेटों के बीच लगातार दबाव बनता रहता है। जब यह दबाव अचानक मुक्त होता है तो धरती के भीतर जमा ऊर्जा बाहर निकलती है और भूकंप आता है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और झटकों की संभावना भी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *