Aayudh

Categories

Fake MBBS Degrees : फर्जी MBBS डिग्री के सहारे बने डॉक्टर! MP में बड़ा खुलासा, 9 उम्मीदवारों पर केस

Fake MBBS Degrees

Fake MBBS Degrees : भोपाल। मध्य प्रदेश में संविदा डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। दस्तावेजों की जांच के दौरान सामने आई गड़बड़ियों के बाद भोपाल के चुनाभट्टी थाने में नौ उम्मीदवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हाल ही में दमोह में फर्जी दस्तावेजों के मामले में हुई कार्रवाई के बाद अब यह नया खुलासा सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया भी चर्चा में आ गई है।

NHM की शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

यह मामला नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत की गई संविदा नियुक्तियों से जुड़ा है। अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच के दौरान कुछ रिकॉर्ड संदिग्ध पाए, जिसके बाद पुलिस को शिकायत भेजी गई। शिकायत मिलने के बाद चुनाभट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kerala Islam Friendly GYM : केरल में शुरू हुआ ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ जिम, शरिया आधारित नियमों को लेकर छिड़ी नई बहस

पांच महीनों में हुई थी 81 डॉक्टरों की भर्ती

अधिकारियों के मुताबिक, जनवरी से मई के बीच कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए 81 डॉक्टरों की संविदा नियुक्ति की गई थी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया, जिसमें कुछ उम्मीदवारों के दस्तावेजों पर सवाल खड़े हुए।

जांच में सामने आईं कई अनियमितताएं

दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान नौ उम्मीदवारों के रिकॉर्ड में गड़बड़ियां मिलीं। जांच में कुछ ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें लगाए गए एमबीबीएस प्रमाणपत्र संबंधित उम्मीदवारों के नहीं बताए गए। आरोप है कि नौकरी पाने के लिए दूसरे लोगों के दस्तावेजों की नकल या प्रतियां इस्तेमाल की गईं।

Patna Firing Incident : खान सर की हो सकती है गिरफ्तारी, वायरल वीडियो के बाद आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज

वेरिफिकेशन में खुली पूरी कहानी

नियुक्ति के बाद जब उम्मीदवारों के शैक्षणिक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, तब इन अनियमितताओं का पता चला। इसके बाद एनएचएम अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की।

कई रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और गलत दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच टीम अब सभी नौ उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल रजिस्ट्रेशन और नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों की विस्तार से जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *