Aayudh

Categories

Terrorist Hamza Burhan Killed: PoK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान, जाकिर मूसा-बुरहान वानी के साथ कनेक्शन

Terrorist Killed

HIGHLIGHTS:

  • PoK के मुजफ्फराबाद में हमजा बुरहान की हत्या
  • पुलवामा हमले की साजिश में शामिल था आतंकी
  • 2022 में भारत ने UAPA के तहत घोषित किया था आतंकी
  • अल बद्र संगठन का सक्रिय कमांडर था
  • जाकिर मूसा और बुरहान वानी का करीबी माना जाता था

 

 

Terrorist Hamza Burhan Killed: इस्लामाबाद। पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े आतंकवादी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

Delhi Gangrape News: फहीम ने साहिल बनकर की युवती से दोस्ती, गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

पुलवामा हमले से जुड़ा था नाम

हमजा बुरहान को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने वालों में शामिल माना जाता था। इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। भारत सरकार ने साल 2022 में उसे गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया था। वह लंबे समय से पाकिस्तान और PoK में सक्रिय था।

Tamil Nadu Cabinet Expansion: CM विजय का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार: 23 नए मंत्री बने, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

अल बद्र संगठन का सक्रिय कमांडर

सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था, जहां जाकर उसने आतंकी संगठन अल बद्र जॉइन कर लिया। बाद में वह संगठन का सक्रिय कमांडर बन गया और युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाने लगा।

Vande Matram Mandatory in Madarsas: शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, अब से बंगाल के सभी मदरसों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

जांच एजेंसियों के अनुसार हमजा बुरहान पर फंडिंग, युवाओं की भर्ती और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। उसका नाम CRPF जवानों पर हुए ग्रेनेड हमले और विस्फोटक बरामदगी के मामलों में भी सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह आतंकी जाकिर मूसा, बुरहान वानी, अबू दुजाना और अबू कासिम का करीबी सहयोगी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *