Aayudh

Categories

Delhi Gangrape News: फहीम ने साहिल बनकर की युवती से दोस्ती, गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

GANGRAPE NEWS

HIGHLIGHTS:

  • युवती ने गैंगरेप और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया
  • आरोपी ने खुद को ‘साहिल’ बताकर दोस्ती की
  • पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया
  • वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप
  • जामिया नगर थाने में FIR दर्ज

 

Delhi Gangrape News: दिल्ली। राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की 23 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके साथ अपहरण, गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश की गई। युवती के अनुसार, साल 2021 में उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम ‘साहिल’ बताया था। बाद में पता चला कि उसका असली नाम फहीम है।

Tamil Nadu Cabinet Expansion: CM विजय का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार: 23 नए मंत्री बने, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

शादी का झांसा और गैंगरेप का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने खुद को एक संपन्न हिंदू परिवार से जुड़ा बताया और शादी का भरोसा देकर उसका विश्वास जीता। युवती के मुताबिक, वर्ष 2022 में आरोपी ने उसे बटला हाउस बुलाया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया। इसके बाद उसे मेरठ ले जाया गया, जहां दोबारा उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

Vande Matram Mandatory in Madarsas: शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, अब से बंगाल के सभी मदरसों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

प्रताड़ना और धमकी के आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि मेरठ में उसे पता चला कि आरोपी और उसका परिवार अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़ा है। पीड़िता के मुताबिक, वहां उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि ‘तस्लीम मौलवी’ नामक व्यक्ति ने भी उसे प्रताड़ित किया। युवती ने दावा किया कि आरोपी ने मंडोली जेल से फोन कर धमकियां दीं और दुबई नंबर से भी कॉल आए।

Delhi Auto-Taxi Strike: 3 दिन दिन तक नहीं चलेंगी ऑटो- टैक्सी, पेट्रोल के बढ़ते दामों पर ड्राइवरों का विरोध

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहली घटना बटला हाउस इलाके में होने के कारण जामिया नगर थाने में FIR दर्ज की गई है। मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सभी आरोपों की गहराई से जांच कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *