HIGHLIGHTS:
- तमिलनाडु में 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
- विजय सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार
- 59 साल बाद सरकार में शामिल हुई कांग्रेस
- VCK को मिला मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व
- IUML ने फिलहाल विस्तार से बनाई दूरी
Tamil Nadu Cabinet Expansion: चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार करते हुए 23 नए विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। चेन्नई के गिंडी स्थित राज्यपाल आवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस को भी मिला प्रतिनिधित्व
इस कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस के दो विधायकों को भी मंत्री बनाया गया है। इसे सहयोगी दलों को साथ लेकर चलने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री विजय ने 23 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद TVK सरकार का यह दूसरा बड़ा विस्तार माना जा रहा है।
कैसे बनी विजय सरकार?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने अपने दम पर 108 सीटें जीती थीं, लेकिन बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी। इसके बाद कांग्रेस, लेफ्ट और IUML के समर्थन से सरकार बनाई गई। फ्लोर टेस्ट के दौरान AIADMK के 24 बागी विधायकों ने भी विजय सरकार का समर्थन किया था। इसी वजह से सरकार को विधानसभा में 144 विधायकों का समर्थन मिला।
देखें लिस्ट.
| क्र. सं. | मंत्री का नाम एवं विधानसभा क्षेत्र | पदनाम | आवंटित विभाग |
|---|---|---|---|
| 1 | सी. जोसेफ विजय | मुख्यमंत्री | सार्वजनिक, सामान्य प्रशासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस, गृह, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन, विशेष पहल, गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण ऋणग्रस्तता, युवा कल्याण, बच्चों, बुजुर्गों और विकलांगों का कल्याण, नगर प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति |
| 2 | एन. आनंद | ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री | ग्रामीण विकास, पंचायत और पंचायत संघ, सिंचाई, लघु सिंचाई सहित सिंचाई परियोजनाएं |
| 3 | आर. निर्मलकुमार | ऊर्जा संसाधन और कानून मंत्री | बिजली और गैर-पारंपरिक ऊर्जा विकास, कानून, न्यायालय, जेल और भ्रष्टाचार निवारण, राज्यपाल, चुनाव और पासपोर्ट |
| 4 | श्री के.ए. सेंगोट्टैयन | राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री | राजस्व, जिला राजस्व स्थापना, उप कलेक्टर, आपदा प्रबंधन, भूदान, ग्रामदान और विधानसभा |
| 5 | श्रीनाथ | मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण मंत्री | मत्स्य पालन, मत्स्य विकास निगम |
| 6 | कमली. एस | पशुपालन, दुग्ध और डेयरी विकास मंत्री | पशुपालन, दुग्ध और डेयरी विकास |
| 7 | आर.वी. रंजीतकुमार | वन मंत्री | वन |
| 8 | विनोद | कृषि – किसान कल्याण मंत्री | कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, कृषि सेवा सहकारी समितियां, बागवानी, चीनी, गन्ना उत्पाद शुल्क, गन्ना विकास और बंजर भूमि विकास |
| 9 | राजीव | पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री | पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जलवायु परिवर्तन |
| 10 | बी. राजकुमार | आवास और शहरी विकास मंत्री | आवास, ग्रामीण आवास, नगर नियोजन परियोजनाएं और आवास विकास, आवास नियंत्रण, सीएमडीए, तमिलनाडु शहरी पर्यावास विकास बोर्ड, शहरी नियोजन और शहरी विकास |
| 11 | वी. गांधीराज | सहकारिता मंत्री | सहकारिता |
| 12 | मथन राजा. पी | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री | ग्रामीण उद्योग, कुटीर और लघु उद्योग सहित उद्योग |
| 13 | जगदेश्वरी. के | समाज कल्याण और महिला अधिकारिता मंत्री | महिला कल्याण, अनाथालय और सुधार प्रशासन और भिखारी गृह सहित समाज कल्याण और सामाजिक सुधार और पौष्टिक भोजन कार्यक्रम |
| 14 | राजेश कुमार. एस | पर्यटन मंत्री | पर्यटन और पर्यटन विकास निगम |
| 15 | एम. विजय बालाजी | हथकरघा, वस्त्र और खादी मंत्री | हथकरघा और वस्त्र, खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड |
| 16 | लोगेश तमिलसेल्वन डी | वाणिज्यिक कर और पंजीकरण मंत्री | वाणिज्यिक कर, पंजीकरण और स्टाम्प अधिनियम, साहूकारी, चिट्स और कंपनियों के पंजीकरण पर कानून सहित ऋण राहत |
| 17 | विजय तमिलन पार्थीबन. ए | परिवहन मंत्री | परिवहन, राष्ट्रीयकृत परिवहन और मोटर वाहन अधिनियम प्रशासन |
| 18 | रमेश | हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री | हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती |
| 19 | पी. विश्वनाथन | उच्च शिक्षा मंत्री | तकनीकी शिक्षा सहित उच्च शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
| 20 | कुमार. आर | कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा मंत्री | कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा |
| 21 | तेन्नारासु. के | अनिवासी तमिल कल्याण मंत्री | अनिवासी तमिल कल्याण, शरणार्थी और निकासी |
| 22 | वी. संपत कुमार | पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री | पिछड़ा वर्ग कल्याण, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण और विमुक्त जाति कल्याण |
| 23 | मोहम्मद फरवास. जे | श्रम कल्याण और कौशल विकास मंत्री | श्रम कल्याण, जनसंख्या, रोजगार और प्रशिक्षण, जनगणना, बाट और माप, शहरी और ग्रामीण रोजगार और बंधुआ मजदूर कल्याण |
| 24 | डी. सरथकुमार | मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री | मानव संसाधन प्रबंधन और पूर्व सैनिक कल्याण |
| 25 | एन. मैरी विल्सन | वित्त, योजना और विकास मंत्री | वित्त, पेंशन और पेंशनरी लाभ, योजना और विकास |
| 26 | विग्नेश के | निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री | निषेध और उत्पाद शुल्क |