Aayudh

Categories

Pacific Mall fire: गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

pacific mall fire

HIGHLIGHTS: 

  • गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में गुरुवार सुबह लगी आग
  • सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम से शुरू हुई आग
  • दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर संभाला मोर्चा
  • पूरे मॉल में फैल गया था धुआं
  • राहत की बात, हादसे में कोई जनहानि नहीं

 

Pacific Mall fire:उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद स्थित मशहूर पैसिफिक मॉल में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मॉल के सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में आग लगी, जिसने देखते ही देखते मूवी हॉल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही पूरे मॉल में धुआं फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

HEAT WAVE ALERT: नौतपा से पहले तप रहा मध्य प्रदेश, खजुराहो में पारा 47.4°C पार

आनंद विहार बॉर्डर पर मचा हड़कंप

यह घटना लिंक रोड थाना क्षेत्र के कौशांबी स्थित आनंद विहार बॉर्डर के पास बने पैसिफिक मॉल में हुई। सुबह करीब 7:21 बजे फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी और वैशाली फायर स्टेशन की टीम कई फायर टेंडर्स के साथ मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं।

FALTA REPOLLING: बंगाल में 285 बूथों पर री-पोलिंग,फालता में पुष्पा का सरेंडर; कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान शुरू

दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

फायर विभाग के अनुसार आग बुझाने के लिए होज पाइप की 8 लाइनें बिछाई गईं और मॉल के फायर फाइटिंग सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया। दमकल कर्मियों ने BA सेट पहनकर अंदर जाकर रेस्क्यू और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। साथ ही आसपास की दुकानों और ऑडी एरिया को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? सोशल मीडिया से उठा एक आंदोलन, जिसने इंटरनेट पर मचाई हलचल

बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं

प्रशासन ने राहत की बात बताते हुए कहा कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने के बाद मॉल के अंदर भरे धुएं को एग्जॉस्ट सिस्टम की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मॉल से उठता घना धुआं साफ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *