Aayudh

Categories

Asha Bhosle Funeral : पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Funeral

Asha Bhosle Funeral : मुंबई। सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle ) का शिवाजी पार्क श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया है। सिंगर आशा भोसले को महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बॉलीवुड सिंगर्स ने ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गाकर भावुक विदाई दी।

सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं।

आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *