Raisen Krishi Mela : मध्य प्रदेश। रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले का आज समापन हो रहा है। समापन कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) शामिल होंगे। मेले के अंतिम दिन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका
इसी बीच जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को रायसेन जाने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। आनंद नगर इलाके में बैरिकेडिंग कर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। काफी देर तक पुलिसकर्मियों से बहस के बाद भी जब उन्हें जाने नहीं दिया गया, तो वे अपने काफिले के साथ वापस लौट गए।
MP Road Accidents : एमपी में नहीं थम रहे सड़क हादसे, चालान के बावजूद बढ़ रही मौतें
सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में शामिल हों
जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि वे टकराव नहीं बल्कि संवाद के लिए मेले में जाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अनुमति के लिए पत्र लिखा था और कहा था कि जब शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) अनुमति देंगे, तभी वे जाएंगे।
पटवारी के अनुसार, सुबह उन्हें पुलिस अधिकारियों का फोन आया, जिसमें बताया गया कि सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में शामिल हों। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रोकने के लिए रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
किसानों की समस्याओं को उठाया
कांग्रेस नेता ने इस दौरान किसानों की समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ बड़ा कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी उपज का सही दाम नहीं पा रहा है।
Bhopal Respiratory Patients : भोपाल की हवा में जहर! एम्स और हमीदिया में मरीजों की भीड़
उनके मुताबिक, प्रदेश की मंडियों में किसानों को गेहूं 2 हजार रुपए से कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसान नुकसान में है, तो ऐसे आयोजनों का क्या मतलब है।
जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह से की मुलाकात
इस घटनाक्रम के बीच जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पार्टी की रणनीति, राज्यसभा चुनाव और संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पटवारी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि कांग्रेस का उम्मीदवार निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगा और पार्टी पूरी तरह एकजुट है।
नितिन गडकरी को लेकर प्रशासन अलर्ट
वहीं, मेले के समापन कार्यक्रम में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के शामिल होने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। देशभर से आए कृषि विशेषज्ञ और कंपनियां यहां नई तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं।
शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) इस आयोजन के जरिए किसानों को आधुनिक खेती और केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, विपक्ष के विरोध और जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को रोके जाने की घटना ने इस कृषि मेले को सियासी रंग दे दिया है।