Rajendra Bharti Case Update : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस को राजेंद्र भारती से जुड़े मामले में बफ्डा झटका लगा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। पहले इस याचिका पर आज सुनवाई होनी थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने तारीख आगे बढ़ा दी है।
सुनवाई 15 अप्रैल तक के लिए टाल दी
राजेंद्र भारती मामले को लेकर कांग्रेस ने MP- MLA कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दायर की थी। इस मामले पर आज सुनवाई होनी थी। हालांकि अब कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल तक के लिए टाल दी है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) को मिली सजा और उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त होने के बाद सामने आया है। सहकारिता बैंक से जुड़े भ्रष्टाचार मामले (corruption case) में भारती को अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई है।
MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस
जिसके बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता शून्य कर दी है। इससे दतिया सीट पर उपचुनाव (Datia by-election) की स्थिति बन गई है और राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं।