Bhopal Love Jihad : मध्य प्रदेश। भोपाल के अशोका गार्डन (Ashoka Garden) इलाके में एक छात्रा के साथ पहचान छिपाकर शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा बताई जा रही है। उसने आरोप लगाया है कि आसिफ रज़ा नाम के युवक ने खुद को आशीष पांडे बताकर उससे दोस्ती की और बाद में प्रेम संबंध बनाकर करीब डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाए।
MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस
धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
पीड़िता के अनुसार, इस दौरान आरोपी के दो अन्य दोस्त भी उसे मानसिक रूप से परेशान करते रहे। उसने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर युवक ने अपनी असली पहचान उजागर की और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा।
लगातार धमकियां दी गईं
पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार धमकियां दी गईं। इस मामले की शिकायत उसने करीब एक माह पहले महिला थाने में दर्ज कराई थी। सोमवार को पीड़िता सार्वजनिक रूप से सामने आई, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
आसिफ रज़ा बिहार का रहने वाला
इस मामले पर संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।