Aayudh

Categories

Pawan Khera Raid : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी, दिल्ली और असम पुलिस कर रही पूछताछ

Pawan Khera Raid

Pawan Khera Raid : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर मंगलवार को छापेमारी की गई। दिल्ली और असम पुलिस की टीम उनके निजामुद्दीन ईस्ट स्थित आवास पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है और उन्हें रिमांड पर लेने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

चार सदस्यीय पुलिस टीम कर रही कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, असम पुलिस की करीब चार सदस्यीय टीम इस कार्रवाई के लिए दिल्ली पहुंची है, जबकि दिल्ली पुलिस सहयोगी भूमिका में मौजूद रही। दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी डॉ. देबोजीत नाथ भी असम क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद हैं।

असम में दर्ज मामले से जुड़ी जांच

यह कार्रवाई उस विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस मामले में असम में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कदम उठाया है।

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली

ये है पूरा मामला

दरअसल, पवन खेड़ा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री की पत्नी पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि रिंकी भुइयां सरमा के नाम पर यूएई, एंटीगुआ और बारबुडा और मिस्र के पासपोर्ट जारी किए गए हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि क्या उनके पास भारतीय पासपोर्ट भी है और एक व्यक्ति के पास कई देशों के पासपोर्ट कैसे हो सकते हैं।

इसके अलावा खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के नाम पर यूएई में संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी रजिस्टर्ड है, जिसका खुलासा चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया।

Passport Controversy : असम की जेल में कटेगा पवन खेड़ा का अंतिम समय- पासपोर्ट विवाद पर CM सरमा का जवाब

सीएम सरमा ने आरोपों को किया खारिज

हालांकि, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी और भ्रामक जानकारी के आधार पर ये आरोप लगाए हैं। सरमा ने दावा किया कि ये दस्तावेज एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से लिए गए हैं और इनमें छेड़छाड़ की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बातें चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए फैलाई जा रही हैं और यह कानूनन अपराध है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे और उनकी पत्नी पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

Trump on Iran War : ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! ईरान ने की पावर प्लांट्स पर ह्यूमन चेन बनाने की अपील

इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *