Aayudh

Categories

MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस

MP Wheat Procurement

MP Wheat Procurement : मध्य प्रदेश। भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरकार ने गेहूं खरीदी को लेकर अहम फैसला लिया है। राज्य में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इस बार सरकार ने खरीदी को लेकर खास रणनीति बनाई है, जिसके तहत पहले छोटे किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा और उसके बाद बड़े किसानों से खरीदी की जाएगी।

सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। किसान आज से ही अपने गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक करवा सकते हैं, ताकि खरीदी केंद्रों पर भीड़ न हो और प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली

इस साल सरकार ने करीब 78 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही किसानों को बेहतर दाम देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बोनस भी दिया जा रहा है।

गेहूं का MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिस पर 40 रुपये का बोनस जोड़कर कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जाएगी।

MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर छोटे किसानों को प्राथमिकता दिए जाने से उन्हें अपनी उपज बेचने में आसानी होगी। प्रशासन का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *