Aayudh

Categories

Delhi Assembly Security Breach : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार

Delhi Assembly Security Breach : दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। सोमवार दोपहर एक अज्ञात कार दिल्ली विधानसभा के गेट को तोड़कर अंदर घुस गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर यूपी नंबर की सफेद टाटा सिएरा कार मॉल रोड स्थित बंद गेट को तोड़ते हुए VIP एंट्री से अंदर दाखिल हुई। कार सवार व्यक्ति स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Sarang Bungalow Theft : मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, मेडल और प्रशस्ति पत्र ले उड़े चोर

चश्मदीदों ने बताया पूरा घटनाक्रम

मौके पर मौजूद दो चश्मदीदों ने बताया कि वे गेट नंबर 2 के पास खड़े थे, तभी अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि कोई सामान्य हलचल है, लेकिन जब उन्होंने ध्यान से देखा तो एक सफेद टाटा सिएरा कार गेट तोड़कर अंदर घुस चुकी थी।

चश्मदीदों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार से परिसर में घुसी और कुछ देर तक अंदर घूमती रही। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ देर बाद कार उसी दिशा में लौटी, दोबारा गेट को टक्कर मारी और तेजी से बाहर निकल गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Passport Controversy : असम की जेल में कटेगा पवन खेड़ा का अंतिम समय- पासपोर्ट विवाद पर CM सरमा का जवाब

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार इतनी आसानी से सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर कैसे पहुंची। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *