Aayudh

Categories

Shreyas Iyer Fined : BCCI ने श्रेयस अय्यर पर क्यों लगाया गया लाखों का जुर्माना?

Shreyas Iyer Fined

Shreyas Iyer Fined : स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को लगातार दो जीत जरूर मिली हैं, लेकिन टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए यह शुरुआत महंगी साबित हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन पर स्लो ओवर रेट (slow over-rate) के कारण बड़ा जुर्माना लगाया है।

लगातार दो मैचों में एक ही गलती

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से शुरुआती दोनों मैचों में एक जैसी गलती हुई। वह तय समय के भीतर अपने गेंदबाजों से 20 ओवर पूरे नहीं करवा सके। पहले मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

इसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ भी वही गलती दोहराने पर जुर्माना बढ़ाकर 24 लाख रुपये कर दिया गया। इस तरह दो मैचों में अय्यर पर कुल 36 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।

PKBS GT IPL Match 2026 : जडेजा का IPL रिकॉर्ड चहल ने तोड़ा ! अर्शदीप का 11 गेंदों का ओवर, PBKS vs GT मैच के हाइलाइट्स

पूरी टीम पर भी पड़ा असर

दूसरे मैच के बाद केवल कप्तान ही नहीं, बल्कि पूरी टीम पर भी जुर्माना लगाया गया। अय्यर को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों, जिनमें प्लेयर ऑफ द मैच प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) भी शामिल हैं, पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया।

तीसरी गलती पर बैन का खतरा

अगर श्रेयस अय्यर एक बार फिर स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें एक मैच का बैन झेलना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन पर 30 लाख रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Krishna Statue Vandalized : पाकिस्तान में 89 साल पुरानी हिंदू विरासत पर हमला, कराची में भगवान कृष्ण की तोड़ी मूर्तियां

किस नियम के तहत हुई कार्रवाई

3 अप्रैल को चेपॉक में खेले गए मैच के बाद IPL की प्रेस रिलीज में बताया गया कि यह कार्रवाई कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत की गई है, जो स्लो ओवर रेट से जुड़ा है। लगातार दूसरी बार नियम उल्लंघन के कारण अय्यर पर दोगुना जुर्माना लगाया गया।

शानदार फॉर्म में पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की है। टीम ने पहले गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी।

Aniruddhacharya Meme Video : सोशल मीडिया से हटेंगे अनिरुद्धाचार्य के मीम वीडियो, HC ने लगाई ‘पूकी बाबा’ के नाम पर रोक

अब पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 12 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में होगा। इसके बाद 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत तय है और 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। टीम जहां जीत की लय में है, वहीं कप्तान अय्यर को अब अपनी इस गलती से बचना होगा, वरना टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *