Aayudh

Categories

Kartikeya Chauhan : राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान, मानहानि मामले में हाईकोर्ट पहुंचा विवाद

Rahul Gandhi vs. Kartikeya Chauhan

Kartikeya Chauhan Defamation Case : भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के बीच मानहानि मामले को लेकर कानूनी टकराव तेज हो गया है। राहुल गांधी ने भोपाल स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकल पीठ अगले सप्ताह सुनवाई करेगी।

8 साल पहले एक बयान से शुरू हुआ विवाद

यह विवाद साल 2018 के एक बयान से शुरू हुआ था। 29 अक्टूबर 2018 को झाबुआ में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक का जिक्र करते हुए कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे भ्रम बताया, लेकिन यही बयान विवाद की वजह बन गया।

छवि खराब करने की साजिश

इस बयान को अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए कार्तिकेय चौहान ने भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने जानबूझकर उनके और उनके परिवार के खिलाफ गलत बयान दिया। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत केस दर्ज किया गया है।

राहुल गांधी अब हाईकोर्ट पहुंच गए

भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट की विशेष मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन के खिलाफ राहुल गांधी अब हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। प्रारंभिक सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां दोनों पक्ष अदालत में आमने-सामने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *