Aayudh

Categories

Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा

Pakistan Fuel Crisis

Pakistan Fuel Crisis : इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब सीधे पाकिस्तान की आम जनता पर पड़ रहा है। बढ़ते तेल संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

आसमान छू रही पेट्रोल- डीजल की कीमत

पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने घोषणा की कि पेट्रोल की कीमत 137.24 रुपये बढ़ाकर 458.4 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 184.49 रुपये बढ़ाकर 520.35 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। घोषणा के तुरंत बाद ऊर्जा मंत्रालय ने नई दरों को लागू भी कर दिया।

Iran War Update : अमेरिका ने 3 आर्मी अफसरों को हटाया, ट्रम्प बोले- ईरान से डील हुई तो क्रेडिट मेरा, नहीं तो उपराष्ट्रपति दोषी

आज से लागू होगी नई कीमतें

सरकार ने सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि केरोसीन की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। केरोसीन अब 34.08 रुपये महंगा होकर 457.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नई कीमतें 3 अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं।

पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया

दरअसल, ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बाद पाकिस्तान में ईंधन संकट गहरा गया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध के बाद यह पहली बार नहीं है जब देश में तेल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इससे पहले भी कई बार दाम बढ़ चुके हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है।

Iran War Update : ट्रम्प का ईरान पर जीत का दावा, बोले- सेना हमारे कंट्रोल में, समझौता न किया तो…

पीएम ने की थी बढ़ोततरी की सिफारिश

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के बयान भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एक सप्ताह पहले ही पेट्रोल में 95 रुपये और डीजल में 203 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की सिफारिश को खारिज कर दिया था।

इससे पहले भी उन्होंने डीजल में 177 रुपये और पेट्रोल में 76 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने के प्रस्ताव को ठुकराया था। 13 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने के बाद भी उन्होंने इसी तरह की सिफारिश को अस्वीकार किया था। लेकिन अब हालात ऐसे बन गए हैं कि सरकार को कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा।

Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल

पाकिस्तानी जनता की मुश्किलें बढ़ी

गौरतलब है कि युद्ध शुरू होने के बाद 6 मार्च को भी पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ती कीमतों से पहले से आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान में आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *