जब भी देश के भरोसेमंद अख़बारों की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम आता है दैनिक भास्कर का, पर क्या होगा अगर दैनिक भास्कर जैसे अख़बार भी झूठी और बे बुनियाद खबरें बताने लगें. दरअसल ऐसा ही एक मामला MP के नरसिंहपुर से सामने आया है.बीते दिनों नरसिंहपुर में फाजिल नाम के मुस्लिम युवक की घर वापसी हुई जिसने अपनी प्रेमिका सोनाली के लिए हिन्दू धर्म अपनाया.
इस घटना को लेकर दैनिक भास्कर ने ग्राउंड रिपोर्ट छापी जिसमें लिखा की फाजिल ने बजरंग दल के दवाब में आकर हिन्दू धर्म क़ुबूल किया पर जब आयुध मीडिया की टीम ने नरसिंहपुर जाकर जांच पड़ताल की तो सबसे विश्वसनीय अखबार का सच सबके सामने आगया. आइये जानते है दैनिक भास्कर के झूठी रिपोर्ट की सच्ची कहानी …
क्या था पूरा मामला
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाले फाजिल खान को हिन्दू लड़की सोनाली से प्यार हो जाता है, दोनों शादी करने का फैसला करते हैं , दोनों कुछ परिचितों की गवाही से कोर्ट मैरिज कर लेते है. जब समाज में सभी को इनके रिश्ते के बारे में पता चला तो इनका और इनके गवाहों का विरोध होना शुरू हो गया जिससे परेशान होकर फाजिल ने सोनाली और अपने रिश्ते को बचाने के लिए हिन्दू धर्म में वापसी करने का फैसला किया .फैज़ल को पहले से ही हिन्दू धर्म में दिलचस्पी थी वो अक्सर हिन्दू किताबों को पढ़ा करता था और जब सोनाली के प्यार की बात आई तो वो बिना देरी के करेली के राममंदिर में घरवापसी कर फाजिल से अमन राय बन गया फिर सोनाली से पूरे रीति रिवाजों के साथ सात फेरे ले लिए, और दोनों हसी ख़ुशी साथ रहने लगे.
झूठ NO-1
दैनिक भास्कर के रिपोर्टर फाजिल उर्फ़ अमन और सोनाली की शादी के कुछ दिन बाद ही नरसिंहपुर जाते है और वहां झूठी रिपोर्ट तैयार कर उसे छाप देते हैं .दैनिक भास्कर ने अपने E-PAPER में 20 जून को लिखा की फाजिल का हिन्दू धर्म में आने का कोई इरादा नहीं था पर उसने हिन्दू संगठन के दवाब में आकर हिन्दू धर्म अपनाया है .हिन्दू संगठनो ने मिलकर करेली के राममंदिर में दोनों का विवाह करा दिया था .
सच
जब आयुध मीडिया की टीम ने नरसिंहपुर जाकर अमन राय से बात की तो उसने साफ़ शब्दों में ये कहा की मुझपर किसी ने कोई दवाब नहीं डाला था .मैंने अपनी मर्ज़ी से सोनाली से शादी करने के लिए हिन्दू धर्म अपनाया .लेकिन दैनिक भास्कार ने एक अलग तरह का माहोल बनाने के लिए सच को झूठ की परत से छुपाया .
झूठ NO-2
दैनिक भास्कर ने लिखा है कि फाजिल के घरवालों ने कहा है कि हम फाजिल को अमन राय नहीं मानते अगर उसे हमसे किसी प्रकार का संबंध रखना है तो मुसलमान ही रहना होगा .
सच
जब आयुध मीडिया की टीम फाजिल के पिता के पास पहुंची तो पता चला कि उनका नाम आज से 20 साल पहले पूरन मेहरा था वो हिन्दू थे पर मुस्लिम महिला से शादी करने के बाद उसने इस्लाम अपना लिया था और उन्हें अपने बेटे की घर वापसी से कोई शिकायत नहीं है .
झूठ NO-3
दैनिक भास्कर ने जनता को ये कहकर भ्रमित किया है कि सोनाली राय के घर वालों ने उसका पिंडदान कर दिया है .
सच
जब आयुध की टीम ने सोनाली की माँ से बात करी तो उनने साफ़ कहा की हमने सोनाली का किसी प्रकार से कोई पिंडदान नहीं किया है ,जबसे फाजिल ने घरवापसी की है तबसे उन्हें दोनों के रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है . उन्होंने ये भी कहा की अगर वो घर आते है तो हम उन्हें आने भी देंगे .
पूरा विडियो या देखें –