Khesari Lal Yadav Show Chaos : मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित पशु मेले में बुधवार शाम भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा और लोग मौके से भागने लगे।
खेसारी लाल को देखने हजारों की भीड़
बताया जा रहा है कि यह मेला औराई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है। इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बुधवार को खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम रखा गया था, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Rajendra Bharti : कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी पर संकट! एफडी घोटाले में 3 साल की सजा
गाना शुरू होने के बाद बिगड़ा माहौल
जैसे ही खेसारी लाल यादव मंच पर पहुंचे और गाना शुरू किया, अचानक माहौल बिगड़ने लगा। दर्शकों की ओर से हूटिंग शुरू हो गई और कुछ लोगों ने मंच की ओर जूते-चप्पल फेंकना शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन मामला और ज्यादा बिगड़ गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग स्टेज की ओर सामान फेंक रहे हैं और पुलिस उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर रही है। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग पहुंचे थे।
Gold Silver Crash : चांदी 13,000 रुपये सस्ती; सोना भी लुढ़का, गिरावट ये 3 बड़े कारण
क्या बोले SSP कांतेश कुमार मिश्रा
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने इस पूरे मामले में मेला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने प्रशासन को पहले जानकारी दी थी कि करीब 30 से 40 हजार लोगों के आने की संभावना है, लेकिन वास्तविक संख्या एक से डेढ़ लाख तक पहुंच गई।
तीन पुलिसकर्मी घायल
भीड़ ज्यादा होने के कारण पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान हुए बवाल में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है।
गौरतलब है कि इस मेले में दो दिन पहले भी स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
यहां देखिये वायरल वीडियो