Aayudh

Categories

Silver – Gold Price Today : सोना-चांदी में फिर उछाल, आज सोना 2836 रुपए महंगा, जानिए ताजा रेट

Gold - Silver Prices Today

Silver – Gold Price Today : नई दिल्ली। देशभर में 1 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 2,836 रुपए महंगा होकर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए थी। वहीं, चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया है। एक किलो चांदी 9,348 रुपए बढ़कर 2.39 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है, जो पहले 2.30 लाख रुपए थी।

1 अप्रैल 2026 को सोने के औसत भाव

देशभर में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹1,49,569 प्रति 10 ग्राम रही। अलग-अलग कैरेट के हिसाब से भाव इस प्रकार हैं:

14 कैरेट: ₹87,498
18 कैरेट: ₹1,12,177
22 कैरेट: ₹1,37,005
24 कैरेट: ₹1,49,569

Excise policy case : केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से फिर नोटिस, नाराजगी जताते हुए 29 अप्रैल तक मांगा जवाब

प्रमुख शहरों में सोने के रेट (24 कैरेट)

चेन्नई : ₹1,53,270 प्रति 10 ग्राम (सबसे महंगा)
मुंबई : ₹1,51,480
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ : ₹1,51,630
कोलकाता, रायपुर : ₹1,51,480
भोपाल : ₹1,49,570

अलग-अलग शहरों में कीमतें क्यों बदलती हैं?

सोने के दाम हर शहर में अलग-अलग हो सकते हैं, इसके पीछे कई वजहें हैं:

  • ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी का खर्च
  • स्थानीय मांग और सप्लाई
  • ज्वेलर्स का खरीद मूल्य और पुराना स्टॉक
  • अलग-अलग राज्यों के ज्वेलरी एसोसिएशन की दरें

Middle East Conflict : NATO से अलग हो सकता है अमेरिका! ट्रम्प का बड़ा बयान, बताया कागजी शेर

इस साल कैसा रहा रुझान?

2026 में अब तक सोने की कीमत 16,374 रुपए और चांदी 9,063 रुपए तक महंगी हो चुकी है। हालांकि, 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान जंग शुरू होने के बाद से गिरावट भी देखी गई है। इस दौरान सोना 9,528 रुपए और चांदी 27,217 रुपए तक सस्ती हुई।

खरीदते समय रखें ये जरूरी ध्यान

1. हॉलमार्क जरूर देखें
हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।

2. कीमत की पुष्टि करें
खरीदने से पहले अलग-अलग स्रोतों से रेट जरूर चेक करें, ताकि सही कीमत का अंदाजा हो सके।

Ashoka Garden Murder Update : अशोका गार्डन हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, प्रदर्शन के बीच पुलिस का एक्शन

असली चांदी की पहचान कैसे करें?

  • मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती
  • आइस टेस्ट: बर्फ तेजी से पिघलती है
  • स्मेल टेस्ट: कोई गंध नहीं होती
  • क्लॉथ टेस्ट: रगड़ने पर काला निशान आता है

सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में निवेश या खरीदारी से पहले सही जानकारी और सतर्कता बेहद जरूरी है। मौजूदा हालात में बाजार की चाल और वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *