Aayudh

Categories

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत! बाद में बढ़ेगा तापमान, IMD का अलर्ट जारी

MP Weather Alert

MP Weather Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में अप्रैल महीने की शुरुआत मौसम के बदलते मिजाज के साथ हो रही है। जहां एक ओर तेज आंधी, बारिश और ओलों का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर 15 अप्रैल के बाद भीषण गर्मी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल इलाके में देखने को मिलेगा, जबकि इंदौर, भोपाल, उज्जैन और सागर संभाग में भी गर्मी का प्रकोप रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने 1 से 4 अप्रैल तक प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

LPG Price Today : आज से बदल गए ये नियम, कमर्शियल LPG सिलेंडर 195 से 218 रुपए तक महंगा, देखिये पूरी लिस्ट

इन जिलों में बदलेगा मौसम

अगले 24 घंटों में ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, धार और बड़वानी में मौसम बदलेगा।

ओले और बारिश का असर जारी

पिछले दो दिनों से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। 12 जिलों में ओले गिरे हैं, जबकि 41 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिला है। मंगलवार को धार के कुक्षी और मनावर में ओलावृष्टि हुई। रात के समय भी कई जिलों में मौसम खराब रहा।

Bhopal Traffic Police : भोपाल ट्रैफिक पुलिस रिश्वतखोर! गर्भवती महिला ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

गर्मी ने भी दिखाए तेवर

मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी का असर भी साफ नजर आ रहा है। नर्मदापुरम में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 39.2 डिग्री, रतलाम और नौगांव में 39 डिग्री, दमोह में 39.1 डिग्री दर्ज हुआ।

इसके अलावा खरगोन, रायसेन और उमरिया में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल और जबलपुर में 37 डिग्री, इंदौर और ग्वालियर में 36.6 डिग्री और उज्जैन में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में बढ़ेगी गर्मी

मध्य प्रदेश में हर साल अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी तेज होने लगती है। महीने के आखिरी दिनों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच जाता है। पिछले 10 साल के आंकड़ों के अनुसार भोपाल और इंदौर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि जबलपुर में 44 डिग्री और ग्वालियर में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

Bhopal Crime News : अशोका गार्डन के बाद रंभा नगर में मर्डर! घूरने के विवाद में 6 लोगों ने युवक को चाकू से गोंदा

पिछले तीन सालों में भी इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी है और इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को तेज गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *