Aryaman Birla : नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले सबसे बड़ी खबर सामने आई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब नए मालिक के पास चली गई है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने इस टीम को करीब 1.78 बिलियन डॉलर (16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) में खरीद लिया है, जिससे यह आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है।
किन-किन कंपनियों ने मिलकर खरीदी RCB
इस कंसोर्टियम में कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं –
आदित्य बिड़ला समूह (Aditya Birla Group)
द टाइम्स ग्रुप (The Times Group)
ब्लैकस्टोन (Blackstone)
बोल्ट वेंचर्स (Bolt Ventures)
यह डील यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के साथ हुई, जो डियाजियो (Diageo) की सहायक कंपनी है और अब तक RCB की मालिक थी।
Strait of Hormuz : ईरान ने पाकिस्तानी जहाज को पार नहीं करने दिया होमुर्ज, कहा- उनके पास परमिशन नहीं
आर्यमान बिड़ला बन सकते हैं चेयरमैन
इस डील के बाद आर्यमान बिड़ला को RCB का नया चेयरमैन बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि आर्यमान पहले क्रिकेटर रह चुके हैं और मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने RCB के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर के साथ ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया है।
कौन हैं आर्यमान बिड़ला?
आर्यमान बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं। उनकी उम्र अभी 28 साल है। उन्होंने मध्य प्रदेश की टीम के लिए 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 414 रन बनाए और एक शतक भी लगाया।
आर्यमान (Aryaman Birla) ने साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य की वजह से क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था।
क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर
क्रिकेट छोड़ने के बाद आर्यमान ने बिजनेस में कदम रखा और अब वह आदित्य बिड़ला ग्रुप की कई कंपनियों में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 70,000 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जो कई बड़े क्रिकेटरों से भी ज्यादा है।
IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव
RCB के मालिकाना हक में बदलाव IPL 2026 से ठीक पहले हुआ है। टीम का फैन बेस काफी मजबूत है और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी इस टीम से जुड़े रहे हैं।
Share Market Today : शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला; निफ्टी 23,400 के पार
अब नए मालिक और मैनेजमेंट के साथ RCB एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कॉर्पोरेट ताकत और खेल अनुभव का यह मेल टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।