Aayudh

Categories

Share Market Today : शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला; निफ्टी 23,400 के पार

Share Market

Share Market Today : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में 25 मार्च को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। BSE Sensex करीब 1,500 अंकों की छलांग के साथ 75,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि Nifty 50 भी लगभग 500 अंक चढ़कर 23,400 के पार पहुंच गया है। बाजार में ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।

तेजी के पीछे ये 3 बड़े कारण

1. मिडिल ईस्ट तनाव कम होने के संकेत

अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत की खबरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनने का दावा किया है।

Kuwait Airport Attack : कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, अमेरिका के 23 ठिकानों को भी बनाया निशाना

2. ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

दुनियाभर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा है। एशियाई बाजारों में सुबह से ही बढ़त देखी गई, जिससे घरेलू निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ।

3. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

ब्रेंट क्रूड की कीमत 5% गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है। तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई पर दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ती है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है।

Navratri Special Story : 250 साल पुराना चमत्कारी मंदिर, यहां 111 साल से जल रही है अखंड ज्योत

एशियाई बाजारों में भी तेजी

एशिया के प्रमुख बाजारों में भी आज तेजी का माहौल रहा –

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 2.50% चढ़ा
  • साउथ कोरिया का कोस्पी 2.00% ऊपर
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग मामूली बढ़त में
  • चीन का शंघाई कंपोजिट 0.90% मजबूत

अमेरिकी बाजार का मिला सपोर्ट

24 मार्च को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) और S&P 500 में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। टेक शेयरों में खरीदारी से ग्लोबल सेंटीमेंट पॉजिटिव बना।

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव

आज ब्रेंट क्रूड करीब 99 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि इंडियन बास्केट में कीमतों में हल्की तेजी देखी गई है।

Gold- Silver Prices Today : सोना हुआ सस्ता, चांदी में आई तेजी, जानिए आज क्या रहा मार्केट में भाव

कल भी बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले 24 मार्च को भी बाजार में शानदार तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर 74,068 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 22,912 के स्तर पर पहुंचा था। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखी गई थी।

कुल मिलाकर, ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब आगे आने वाले आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *