हाइलाइट्स
- इराक का दावा- 23 अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए गए।
- ईरान ने खारिज किया ट्रंप का सीजफायर प्लान।
- वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होने की आशंका।
Kuwait Airport Attack : तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। जंग का आज 26वां दिन है और हमलों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने मंगलवार रात कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया, जिससे वहां मौजूद फ्यूल टैंक में आग लग गई।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
कुवैत की सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है। नेशनल गार्ड के मुताबिक, अब तक 5 ड्रोन नष्ट किए जा चुके हैं। सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें।
MP 5th-8th Results : आज जारी होगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, 23 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म
इराकी समूह का दावा- 23 ठिकानों पर हमले
इसी बीच इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटे में अमेरिका से जुड़े 23 ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, हालांकि नुकसान का पूरा आंकड़ा सामने नहीं आया है।
ईरान में भारी तबाही, 1500 से ज्यादा मौतें
जंग का असर ईरान में सबसे ज्यादा दिख रहा है। अब तक करीब 1,500 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18,500 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। एक स्कूल पर हुए हमले में 168 बच्चों की जान चली गई थी।
स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जहां कई हेल्थ वर्कर्स हताहत हुए हैं। वहीं गाजा में इजराइल की एयरस्ट्राइक में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हमला सेंट्रल गाजा के अज-जवायदा इलाके में हुआ।
Navratri Special Story : 250 साल पुराना चमत्कारी मंदिर, यहां 111 साल से जल रही है अखंड ज्योत
एक्सपर्ट की चेतावनी- ‘एस्केलेशन ट्रैप’ में फंस सकता है युद्ध
अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ रॉबर्ट पेप ने चेतावनी दी है कि यह युद्ध “एस्केलेशन ट्रैप” में फंस सकता है, यानी धीरे-धीरे और बड़ा होता जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हालात बिगड़े तो होर्मुज स्ट्रेट प्रभावित हो सकता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल गुजरता है। इससे वैश्विक स्तर पर तेल महंगा हो सकता है और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
अमेरिकी राजनीति में भी टकराव
अमेरिका की सीनेट में युद्ध रोकने का प्रस्ताव गिर गया। डेमोक्रेट्स द्वारा लाए गए प्रस्ताव के पक्ष में 47 और विरोध में 53 वोट पड़े। सांसदों ने सरकार पर आरोप लगाया कि युद्ध को लेकर स्पष्ट रणनीति सामने नहीं रखी जा रही।
सीजफायर की कोशिश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और 15 पॉइंट का सीजफायर प्लान भेजा गया है। हालांकि ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि कोई बातचीत नहीं हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पश्चिमी देशों पर “डबल स्टैंडर्ड” का आरोप लगाया है। वहीं रूस ने भी चेतावनी दी है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले हालात को और खतरनाक बना सकते हैं।
लगातार बढ़ते हमलों और जवाबी कार्रवाई के बीच मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। दुनिया की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या जल्द कोई समाधान निकल पाएगा या यह युद्ध और बड़ा रूप लेगा।
Fire reported at fuel tanks, Kuwait International Airport
Follow https://t.co/B3zXG73Jym pic.twitter.com/qkE2KclYeo
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 25, 2026