हाइलाइट्स
- आज 11:30 बजे 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी होगा।
- 23 लाख 68 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
- मूल्यांकन ज्यादा पारदर्शी और सटीक होने की उम्मीद।
MP 5th-8th Results : भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का रिजल्ट आज सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा। इस बार परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी, जिससे रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खास उत्सुकता बनी हुई है।
23 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा में कुल मिलाकर करीब 23 लाख 68 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हैं।
Navratri Special Story : 250 साल पुराना चमत्कारी मंदिर, यहां 111 साल से जल रही है अखंड ज्योत
ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक पोर्टल पर इसे चेक किया जा सकेगा।
बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा
इस बार परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की कोशिश की गई है। यही वजह है कि इस बार रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ थोड़ी चिंता भी देखने को मिल रही है।
Gold- Silver Prices Today : सोना हुआ सस्ता, चांदी में आई तेजी, जानिए आज क्या रहा मार्केट में भाव
छात्रों में उत्साह और हल्की चिंता
रिजल्ट से पहले छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ-साथ हल्की घबराहट भी है। कई छात्र अपने प्रदर्शन को लेकर आशान्वित हैं, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज सुबह 11:30 बजे जैसे ही परिणाम जारी होंगे, प्रदेशभर के लाखों छात्र अपनी मेहनत का नतीजा देख सकेंगे।