PM Modi in Rajya Sabha : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई और बताया कि इस संघर्ष को तीन हफ्तों से ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है, जिसका असर भारत पर भी साफ दिख रहा है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में फंसे जहाजों और उनमें मौजूद भारतीय क्रू मेंबर्स को लेकर सरकार लगातार सतर्क है।
भारतीयों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा भारत के लिए बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज (Strait of Hormuz) में कई जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय कर्मचारी हैं। सरकार इन सभी हालातों पर नजर बनाए हुए है और लगातार संबंधित देशों के संपर्क में है।
डायलॉग और कूटनीति पर जोर
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत का उद्देश्य युद्ध को खत्म कर शांति स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि भारत ईरान, इजराइल और अमेरिका सहित सभी पक्षों के संपर्क में है।
भारत लगातार बातचीत और कूटनीति के जरिए तनाव कम करने और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की दिशा में प्रयास कर रहा है। उन्होंने नागरिकों और ऊर्जा ढांचे पर हमलों का भी कड़ा विरोध किया।
Swiggy Platform Fee Hike : महंगा हुआ ऑनलाइन खाना, Zomato के बाद Swiggy ने भी बढ़ाई फीस
ऊर्जा सुरक्षा को लेकर आश्वासन
देश में ईंधन की कमी की आशंकाओं को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत के पास पर्याप्त क्रूड ऑयल भंडार मौजूद है।
उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में 5.3 मिलियन मीट्रिक टन रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व तैयार किए गए हैं। साथ ही अब भारत 27 की जगह 41 देशों से ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है, जिससे निर्भरता कम हुई है।
Ticket Cancellation New Rules : ट्रेन टिकट कैंसिल नियम बदले, 8 घंटे पहले कोई रिफंड नहीं
आत्मनिर्भर भारत और जहाज निर्माण पर फोकस
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत का 90 प्रतिशत से ज्यादा व्यापार विदेशी जहाजों के जरिए होता है, जो संकट के समय जोखिम पैदा करता है। इसे बदलने के लिए सरकार ने 70,000 करोड़ रुपये का बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसके तहत ‘मेड इन इंडिया’ जहाजों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को ही ऐसे वैश्विक संकटों से बचने का मजबूत रास्ता बताया।
राज्य सरकारों को सख्त निर्देश
पीएम मोदी ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकारों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नजर रखी जाए और जहां भी जमाखोरी की शिकायत मिले, वहां तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि संकट के समय आम जनता को महंगाई से बचाना सरकार की प्राथमिकता है।
Supreme Court on Conversion : धर्म बदलने पर खत्म होगा SC का दर्जा…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अर्थव्यवस्था को लेकर भरोसा
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है और सरकार इसके प्रभावों से निपटने के लिए तैयार है। इसके लिए एक इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप भी बनाया गया है, जो हालात पर नजर रखे हुए है। साथ ही एलपीजी के साथ पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देकर घरेलू गैस आपूर्ति को भी मजबूत किया जा रहा है।