Aayudh

Categories

Ticket Cancellation New Rules : ट्रेन टिकट कैंसिल नियम बदले, 8 घंटे पहले कोई रिफंड नहीं

Ticket Cancellation New Rules

हाइलाइट्स

  • 8 घंटे से कम समय में टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं।
  • बोर्डिंग स्टेशन और क्लास 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे।
  • अब ऑफलाइन जाकर किसी भी स्टेशन से टिकट कैंसिल करा सकते हैं।

Ticket Cancellation New Rules : नई दिल्ली। ट्रेन टिकट कैंसिल करने के नियम बदलने वाले हैं, जिससे यात्रियों की जेब और प्लानिंग दोनों पर असर पड़ेगा। नए नियमों के तहत अब समय के हिसाब से रिफंड में बड़ी कटौती की जाएगी और कई सुविधाओं को पहले से ज्यादा आसान बनाया गया है। ये बदलाव 1 से 15 अप्रैल के बीच लागू होने की संभावना है और इसका उद्देश्य टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाना और सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाना है।

क्या कहता है नया नियम?

नए नियमों के अनुसार अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है तो उसे सामान्य रिफंड मिलेगा, लेकिन कुछ न्यूनतम चार्ज काटा जाएगा। वहीं 72 से 24 घंटे के बीच कैंसिल करने पर किराए का करीब 25 प्रतिशत कट जाएगा।

Supreme Court on Conversion : धर्म बदलने पर खत्म होगा SC का दर्जा…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अगर टिकट 24 से 8 घंटे के बीच कैंसिल किया जाता है तो 50 प्रतिशत तक की कटौती होगी। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है तो उसे कोई रिफंड नहीं मिलेगा। ट्रेन छूटने के बाद भी टिकट कैंसिल करने पर पैसा वापस नहीं मिलेगा।

ऑफलाइन कैंसिलेशन और नई सुविधाएं

रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए ऑफलाइन टिकट कैंसिलेशन को आसान बना दिया है। अब यात्री किसी भी स्टेशन से अपना टिकट कैंसिल करा सकेंगे, जबकि पहले यह सुविधा केवल टर्मिनेट स्टेशन तक सीमित थी।

इसके अलावा यात्रियों को अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी अपडेट करने की सुविधा भी दी गई है, जिसे ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदला जा सकता है। इससे यात्रियों को ज्यादा लचीलापन मिलेगा।

Delhi Bomb Threat : दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी

बोर्डिंग स्टेशन और क्लास बदलना हुआ आसान

नए नियमों में एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होगी जो ट्रैफिक या अन्य कारणों से समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाते। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर यात्री अपनी क्लास भी बदल सकेंगे, जैसे स्लीपर से एसी या थर्ड एसी से सेकेंड एसी में अपग्रेड या डाउनग्रेड किया जा सकता है।

पुराने नियमों से कितना अलग है बदलाव

पहले 48 घंटे या उससे पहले टिकट कैंसिल करने पर यात्रियों को लगभग पूरा रिफंड मिल जाता था और केवल एक निश्चित चार्ज काटा जाता था। वहीं 12 घंटे के भीतर कैंसिल करने पर 50 प्रतिशत तक कटौती होती थी। अब नए नियमों में समय सीमा को बदल दिया गया है और रिफंड में कटौती को ज्यादा सख्त बना दिया गया है, खासकर आखिरी समय में टिकट कैंसिल करने वालों के लिए।

Mhow Doctor Rape : इलाज के नाम पर इंदौर में हैवानियत! नशे का इंजेक्शन देकर युवती से दुष्कर्म फिर…

यात्रियों के लिए क्या है संदेश

इन नए नियमों के लागू होने के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलनी होगी। आखिरी समय पर टिकट कैंसिल करने से भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि, बोर्डिंग स्टेशन बदलने और क्लास अपडेट करने जैसी सुविधाएं यात्रा को पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक जरूर बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *