Aayudh

Categories

Mhow Doctor Rape : पातालपानी केस के बाद चक्काजाम, आरोपी का घर जलाने वालों पर नहीं हो FIR, घेरा थाना

Mahu Dr Rape Case

Mhow Doctor Rape : मध्य प्रदेश। महू में पातालपानी से जुड़े मामले को लेकर तनाव बढ़ गया है। इंदौर रोड स्थित किशनगंज रेलवे ओवरब्रिज पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पाटीदार समाज, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल और स्थानीय ग्रामीण सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

डॉक्टर का घर जलाने वालों पर FIR का विरोध

यह पूरा मामला पातालपानी में सामने आए दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग केस से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के घर में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से 3 को गिरफ्तार किया गया है।

इसी कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना पूरी जांच के एकतरफा कार्रवाई की है।

Mhow Doctor Rape : इलाज के नाम पर इंदौर में हैवानियत! नशे का इंजेक्शन देकर युवती से दुष्कर्म फिर…

बड़ा हादसा टला

चक्काजाम के दौरान हालात तब और खतरनाक हो गए जब कुछ लोग रेलवे ट्रैक पार कर निकलने लगे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई, लेकिन स्कूटी सवार समय रहते हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए ओवरब्रिज से पहले बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, रविवार को इस क्षेत्र में एक युवती के साथ चार महीने तक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया था। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने इलाज के बहाने युवती को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ गलत काम किया और आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों के जरिए वह उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा।

बताया जा रहा है कि रविवार को आरोपी ने युवती को एक रिसॉर्ट में बुलाया था, जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के आम्बाचंदन स्थित घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी और उसके क्लिनिक पर भी पथराव किया।

MP News : 1 करोड़ कैश, 20 लाख की डील और एक फोन, गुना कांड से हिली कुर्सी! CM के एक्शन से प्रशासन में हलचल

सड़क पर बैठकर प्रदर्शन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण रैली निकालते हुए किशनगंज ओवरब्रिज पहुंचे और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि अगर गिरफ्तार लोगों को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *