HIGHLIGHTS:
- अमेरिकी कर्मचारी को 210 करोड़ रुपये का मुआवजा
- कंपनी ने घर से काम करने के अनुरोध को अस्वीकार किया
- नवजात बेटी मैग्नोलिया की 21 सप्ताह की गर्भावस्था में मृत्यु
- जूरी ने TQL को 90% दोषी पाया
- कंपनी ने फैसले से असहमति जताई और कानूनी विकल्प देख रही है
TQL company compensation case : अमेरिका। ओहियो के हैमिल्टन काउंटी की जूरी ने एक अमेरिकी कर्मचारी को 22.5 मिलियन डॉलर (करीब 210 करोड़ रुपये) का मुआवजा दिया है, क्योंकि कंपनी ने उसके घर से काम करने के अनुरोध को अस्वीकार किया, जिससे उसकी नवजात बेटी की मृत्यु हो गई।
क्या है पूरा मामला?
फरवरी 2021 में चेल्सी वॉल्श उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के दौरान समय से पहले प्रसव को रोकने के लिए डॉक्टर की सलाह पर चिकित्सा प्रक्रिया करवा रही थीं। उनके डॉक्टरों ने उन्हें घर से काम करने और आराम करने की सलाह दी।
जिसके बाद 15 फरवरी को वॉल्श ने घर से काम करने की अनुमति मांगी, लेकिन उनकी कंपनी टोटल क्वालिटी लॉजिस्टिक्स (TQL) ने इसे अस्वीकार कर दिया और उन्हें कार्यालय लौटने या अवैतनिक अवकाश लेने का निर्देश दिया। जिसके वजह से उन्होंने डॉक्टर की सलाह के बावजूद तीन दिन ऑफिस में बिताए।
नवजात बेटी की मृत्यु
24 फरवरी को कंपनी ने उनके दूरस्थ कार्य के अनुरोध को मंजूरी दी, लेकिन उसी दिन उन्हें समय से पहले प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वॉल्श की बेटी मैग्नोलिया लगभग 21 सप्ताह की गर्भावस्था में जन्मी और लगभग 90 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई।
जूरी का फैसला
वॉल्श के वकीलों के अनुसार, जूरी ने पाया कि कंपनी द्वारा घर से काम करने के अनुरोध को अस्वीकार करने के कारण मैग्नोलिया की मृत्यु हुई। प्रारंभिक हर्जाने के 25 मिलियन डॉलर को 90% दोष TQL पर पाते हुए 22.5 मिलियन डॉलर में घटा दिया गया।
कंपनी की प्रतिक्रिया
TQL की प्रवक्ता जूलिया डॉघर्टी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि कंपनी जूरी के फैसले से असहमत है और कानूनी विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है।
कंपनी की जानकारी
सिनसिनाटी स्थित TQL अमेरिका की सबसे बड़ी फ्रेट ब्रोकरेज फर्मों में से एक है। यह निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है, जिसमें 9,000 कर्मचारी और 6 अरब डॉलर से अधिक का राजस्व है।