HIGHLIGHT:
- 24 घंटे में कोई क्रूड टैंकर नहीं गुजरा
- दो भारतीय LPG जहाज तैयार
- ईरान की चेतावनी से तनाव
- भारत ने बढ़ाई कूटनीतिक सक्रियता
- सीमित शिपिंग अब भी जारी

LPG UPDATES: नई दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की धुरी माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के बीच एक अहम खबर सामने आई है। पिछले 24 घंटों में जहां एक भी क्रूड ऑयल टैंकर इस रणनीतिक मार्ग से नहीं गुजरा, वहीं अब दो भारतीय एलपीजी टैंकर पाइन गैस और जग वसंत इस मार्ग से गुजरने की तैयारी में हैं।
टैंकरों की तैयारी और संकेत
शिपिंग डेटा के अनुसार दोनों जहाज यात्रा के संकेत दे चुके हैं और जल्द ही रवाना हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन व्यापार सूत्रों का मानना है कि शनिवार तक इनकी मूवमेंट संभव है।
तनाव के बीच बढ़ी चिंता
ईरान द्वारा जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है। यह स्ट्रेट वैश्विक तेल और एलएनजी सप्लाई का लगभग 20 प्रतिशत वहन करता है, ऐसे में यहां रुकावट का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।
LPG Crisis : गैस संकट के बीच नंदा देवी- शिवालिक जहाज पहुंचे भारत, जानिए इनसे कितने सिलेंडर भरेंगे
भारत की रणनीतिक सतर्कता
भारत सरकार ने अपने 22 जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। बता दें कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हाल ही में ईरान ने दो भारतीय टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी थी, जिससे संकेत मिलता है कि फिलहाल आवाजाही व्यक्तिगत मामलों के आधार पर तय हो रही है।
LPG Cylinder Crisis : गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इन परिवारों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन
सीमित लेकिन जारी शिपिंग
हालिया डेटा से यह भी सामने आया है कि कुछ जहाज अब भी इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे पूरी तरह ठहराव की स्थिति नहीं बनी है।