HIGHLIGHTS:
- TMC ने जारी किया ‘दीदी के 10 संकल्प’ मेनिफेस्टो
- महिलाओं को 1500–1700 रुपये मासिक सहायता का वादा
- 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट प्रस्तावित
- युवाओं के लिए 1500 रुपये मासिक भत्ता जारी रहेगा
- हर घर पक्का मकान और पानी की सुविधा का वादा

TMC MENIFESTO 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे पत्र को ‘दीदी के 10 संकल्प’ के रूप में पेश किया गया है, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं और विकास का खाका पेश किया गया है।
MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट
महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े ऐलान
घोषणापत्र में लक्ष्मी भंडार योजना के तहत आर्थिक सहायता बढ़ाने का वादा किया गया है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपये मासिक देने की बात कही गई है। इसके अलावा ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता जारी रखने का वादा भी किया गया है।
किसानों और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस
TMC ने किसानों के लिए 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट लाने का वादा किया है, जिसमें भूमिहीन किसानों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही हर परिवार को पक्का मकान और सभी घरों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की योजना भी इस घोषणापत्र का हिस्सा है।
स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार का वादा
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हर साल ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविर आयोजित किए जाएगा । वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और बंगाल को पूर्वी भारत का ट्रेड सेंटर बनाने की योजना भी शामिल है।
केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
बंगाल चुमाव से पहले ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर राज्य में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। बता दें कि उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।
Launch of the 2026 Manifesto | ২০২৬-এর নির্বাচনী ইস্তাহার প্রকাশ অনুষ্ঠান | 20 March, 2026 https://t.co/UEWlLcTDNU
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 20, 2026