Aayudh

Categories

Surya Pratap Murder Case : यूपी के कॉलेज में दिनदहाड़े मर्डर, प्रिंसिपल के सामने छात्र को मारी गोली; कैंपस में बवाल

Varanasi Crime News

Surya Pratap Murder Case : उत्तर प्रदेश। वाराणसी स्थित उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। आरोप है कि छात्र मनजीत चौहान ने सूर्य प्रताप सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल छात्र को तुरंत BHU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की और गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल समेत कई अधिकारी पहुंचे और छात्रों को शांत कराने की कोशिश की।

MP Suicide Case : MP में 3 साल में 56 हजार से ज्यादा आत्महत्याएं, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

मां की चीत्कार से भावुक माहौल

ट्रॉमा सेंटर में बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां किरन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी चीत्कार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। मौके पर मौजूद छात्रों ने उन्हें संभालने की कोशिश की।

सीने, सिर और पेट में लगी कई गोलियां

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र को सीने में चार और सिर व पेट में कई गोलियां लगीं। पुलिस ने मौके से पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की है।

Premanand Maharaj : राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, 25 मिनट की आध्यात्मिक चर्चा

कहासुनी के बाद हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के दूबैथा गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह की शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी छात्र मनजीत चौहान से कहासुनी हो गई थी। दोनों को प्रिंसिपल के पास बुलाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान मनजीत ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी और सूर्य को निशाना बनाया।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल कहते हैं, “यहाँ UP कॉलेज, यानी उदय प्रताप कॉलेज में, दो छात्रों के बीच विवाद हुआ और एक छात्र ने गोली चला दी, जिसके परिणामस्वरूप एक छात्र की मौत हो गई…”

 

प्रिंसिपल के सामने चली गोलियां, आरोपी फरार

छात्रों का आरोप है कि फायरिंग प्रिंसिपल के सामने हुई, लेकिन वह मौके से हट गए। गोलीबारी के बाद आरोपी पिस्टल फेंककर कला एवं सामाजिक विज्ञान भवन की एक मंजिल छत से कूदकर भाग निकला। साथी छात्रों ने घायल सूर्य को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

Iran-Israel War : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतन्याहू बोले- मैं जिंदा हूं, ईरान हो रहा बर्बाद.. लीडरशिप भी खत्म

कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव को देखते हुए 10 थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। छात्र आरोपी की गिरफ्तारी और प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं और उसकी तलाश जारी है।

इकलौता बेटा था मृतक

मृतक सूर्य प्रताप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता ऋषिदेव सिंह एक स्कूल में वाहन चालक हैं और घटना के समय शहर से बाहर थे। मां किरन सिंह भी स्कूल में कार्यरत हैं। परिवार में उसकी दो बहनें हैं।

यहां देखिये वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *