Anant Singh Bail Granted : पटना। JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। दुलारचंद यादव हत्या मामले में हाई कोर्ट ने गुरुवार 19 मार्च को अनंत सिंह को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए रिहाई का आदेश जारी किया। अनंत सिंह पिछले साल हुए इस हत्याकांड के आरोप में पटना की बेऊर जेल में बंद थे और अब उन्हें बड़ी राहत मिली है।
यह मामला अक्टूबर 2025 का है, जब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को मुख्य आरोपित मानते हुए गिरफ्तार किया था। इससे पहले निचली अदालतों ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं, लेकिन अब हाईकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद वे जल्द ही जेल से बाहर आ हकदार।
क्या है पूरा मामला?
30 अक्टूबर 2025 को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक गांव में दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। दुलारचंद यादव पहले आरजेडी से जुड़े रहे थे और मोकामा से जन सुराज के सीनेट के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। हत्या का आरोप अनंत सिंह पर लगाया गया था।
चुनावी प्रक्रिया के बीच ही 1 नवंबर की रात पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 2 नवंबर को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और फिर बेऊर जेल भेज दिया गया। करीब साढ़े चार महीने बाद अब उन्हें जमानत मिल गई है।
जेल में रहकर जीता चुनाव
अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए ही मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। हाल ही में 16 मार्च को वे राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वे जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।
आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अनंत सिंह ने भी ऐलान किया है कि वे अब आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि मोकामा सीट से भविष्य में उनके बड़े बेटे चुनाव लड़ेंगे।