Aayudh

Categories

BJP Candidate List : असम चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे मिली टिकट

BJP Candidate List

BJP Candidate List : दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 88 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि पार्टी ने चार महिलाओं को टिकट दिया है, जिनमें से दो उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति सीटों से चुनाव लड़ेंगी।

बीजेपी की इस पहली सूची में सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) का है, जो अपनी पारंपरिक जालुकबारी सीट से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।

BJP Candidates List : CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे अधिकारी, बंगाल चुनाव के लिए BJP की 144 कैंडिडेट लिस्ट जारी

वहीं, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में अपने मजबूत चेहरों पर भरोसा जताया है और खासतौर पर गुवाहाटी और आसपास की सीटों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

  • गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार,
  • धुबरी से उत्तम प्रसाद,
  • मंदिया से बदल चंद्र आर्य,
  • गोआलपाड़ा वेस्ट से पबित्र राभा
  • दुधनाई से टंकेश्वर राभा
  • बिरसिंह-जरुआ से माधवी दास
  • अभयापुरी से भूपेन राय
  • भोवानिपुर-सोरभोग सीट से रंजीत कुमार दास को चुनावी मैदान में उतारा है।

गुवाहाटी और आसपास की प्रमुख सीटों पर भी बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

  • नलबाड़ी से जयंत मल्ला बरुआ,
  • तिहू से चंद्रमोहन पटवारी,
  • रंगिया से भवेश कलिता,
  • कमलपुर से दिगंत कलिता,
  • गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता
  • न्यू गुवाहाटी से दिप्लू रंजन शर्मा
  • पलासबाड़ी से हिमांशु शेखर बैश्य,
  • बरखेरी से नारायण डेका
  • चमरिया से ज्योत्सना कलिता को उम्मीदवार बनाया गया है।

89 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी BJP

असम में बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों असम गण परिषद (Asom Gana Parishad) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (Bodoland People’s Front) के साथ गठबंधन किया है। राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 26 सीटों पर एजीपी और 11 सीटों पर बीपीएफ अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

TMC Candidate List : 74 के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका, मैदान में उतारे 47 मुस्लिम कैंडिडेट

चुनाव प्रचार करेंगे PM मोदी और शाह

चुनाव प्रचार को लेकर भी बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले हफ्ते में असम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 1 अप्रैल, 3 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी राज्य के कई इलाकों में चुनावी रैलियां कर प्रचार अभियान को गति देंगे।

यहां देखिये कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट

press-release-1st-list-of-bjp-candidate-for-assam-on-19.03.2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *