Aayudh

Categories

Iftar Party in Ganga : गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले युवक गिरफ्तार, गंगा में बिरयानी पार्टी कर मजहब का उड़ाया मजाक

Iftar Party in the Gange

Iftar Party in Ganga : उत्तर प्रदेश। वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने और कथित रूप से चिकन बिरयानी खाने के बाद अवशेष गंगा में फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन अब सभी आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके नाम FIR में जोड़ दिए गए हैं। इसके साथ ही मोटरबोट के मालिक और चालक विनोद के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

Hindu Nav Varsh 2026 : हिंदू नववर्ष पर नीम-मिश्री खाने की परंपरा क्यों? जानिए वैज्ञानिक कनेक्शन

चिकन बिरयानी खाते वीडियो वायरल

यह मामला 16 मार्च को वायरल हुए एक वीडियो के बाद सामने आया, जिसमें कुछ युवक गंगा नदी में नाव पर सवार होकर इफ्तार करते नजर आ रहे थे। वीडियो में उन्हें चिकन बिरयानी खाते हुए भी देखा गया, जिसके बाद इस पर विवाद खड़ा हो गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इस घटना के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—298, 299, 196(1)(b), 270, 279, 223(b) और जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत केस दर्ज किया।

Sarke Chunar Teri Song Controversy : ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बैन, संसद में अश्विनी वैष्णव ने उठाया मुद्दा

क्या बोले डीसीपी गौरव बंसवाल

गौरव बंसवाल (डीसीपी काशी) के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों से हैं, जिनमें मदनपुरा, औसानगंज, आदमपुर और राजापुरा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

इस घटना की निंदा अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने भी की है। समिति ने इस कृत्य को धर्म का मजाक उड़ाने वाला बताते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें किसी भी समुदाय के लिए उचित नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *