Iran-Israel War : तेहरान। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने मानवीय पहल करते हुए ईरान को मेडिकल सहायता की पहली खेप भेजी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सहायता ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंपी गई, जिसमें जरूरी दवाइयां और मेडिकल सप्लाई शामिल हैं।
ईरानी दूतावास ने दिया धन्यवाद
भारत में स्थित ईरान के दूतावास ने इस मदद के लिए भारतीय जनता का आभार जताया है। दूतावास ने कहा कि यह सहायता सफलतापूर्वक पहुंचा दी गई है और इसे “भारत के लोगों की ओर से मिला सहयोग” बताया। इस पूरी प्रक्रिया का एक वीडियो भी साझा किया गया है।
Embassy of the Islamic Republic of Iran in India says, “The first shipment of medical aid from the esteemed people of India has been delivered to the Iranian Red Crescent Society. We sincerely thank the kind people of India.”
(Video source: Embassy of the Islamic Republic of… pic.twitter.com/6LobbWCdmY
— ANI (@ANI) March 18, 2026
ईरान के खुफिया मंत्री की मौत
इजराइल ने एक बड़ा दावा किया है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि हाल ही में हुए एयरस्ट्राइक में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब मारे गए हैं। हालांकि इस दावे की अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
गुजरात पहुंचा जग लाडकी
इसी बीच, भारत के लिए एक अहम ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी खबर भी सामने आई है। भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ मुंद्रा पोर्ट, गुजरात पहुंच गया है। यह टैंकर फुजैराह पोर्ट से होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके आया है और इसमें करीब 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा है। गौरतलब है कि भारत में प्रतिदिन लगभग 5.5 से 5.6 मिलियन बैरल तेल की खपत होती है।
लेबनान के गृह मंत्री ने की निंदा
उधर, लेबनान में भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। लेबनान के गृह मंत्री अहमद अल-हज्जार ने इजराइली हमलों की निंदा करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस कर्मियों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने दक्षिणी शहर सैदोन में हुए हमले में मारे गए एक सिविल डिफेंस कर्मी के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
IPL 2026 : आईपीएल 19 में अब 10 दिन बाकी, 13 वेन्यू पर खेले जायेंगे 84 मुकाबले
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत राहत और सिविल डिफेंस कर्मियों को सुरक्षा दी जानी चाहिए, क्योंकि वे कठिन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने का काम करते हैं।