Aayudh

Categories

Congress MLA Suspends : क्रॉस-वोटिंग करने वाले 3 विधायक निलंबित, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को दिया था धोखा

Congress MLA Suspends

Congress MLA Suspends : ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। क्रॉस वोटिंग से मिली हार के बाद कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपने तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है। इन विधायकों पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के निर्देशों के खिलाफ जाकर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे के पक्ष में वोट दिया।

इन विधायकों को किया निलंबित

निलंबित विधायकों में सनाखेमुंडी से रमेश चंद्र जेना, मोहाना से दसरथी गोमांगो और कटक से सोफिया फिरदौस शामिल हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस के साथ विश्वासघात करते हैं, वे देश के साथ भी धोखा करते हैं।

LPG Black Marketing : गैस संकट के बीच पंद्रह हजार सिलेंडर जब्त, MP से मिले 1800

पूरी प्रक्रिया की समीक्षा के बाद

ओडिशा कांग्रेस के मीडिया सेल प्रभारी अरबिंद दास ने बताया कि यह फैसला पूरी प्रक्रिया की समीक्षा के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने पार्टी हितों के खिलाफ काम किया है और अब उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए जल्द ही स्पीकर को नोटिस भेजा जाएगा।

दल-बदल कानून अयोग्य घोषित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पार्टी के साथ सीधी गद्दारी है। उन्होंने बताया कि संविधान की 10वीं अनुसूची (दल-बदल कानून) के तहत इन विधायकों को अयोग्य घोषित कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान ने इस फैसले का समर्थन किया है।

TMC Candidate List : बंगाल चुनाव के TMC ने जारी की 291 कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से ममता देंगी टक्कर

इस चुनाव में विपक्षी दल बीजेडी को भी झटका लगा है। बीजेडी के 8 विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग के कारण विपक्ष के साझा उम्मीदवार दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया था, लेकिन नतीजा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

वहीं हरियाणा और बिहार में भी क्रॉस वोटिंग के संकेत मिले हैं। हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध जीत तो गए, लेकिन पार्टी को अपेक्षा से कम वोट मिले।

Maternity Leave : बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला

37 विधायकों वाली कांग्रेस को सिर्फ 28 वोट ही मिल पाए, जबकि 5 विधायकों ने अलग रुख अपनाया और 4 वोट अमान्य घोषित हुए। बिहार में भी विपक्षी उम्मीदवार की हार ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस अब इन राज्यों में भी क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। पार्टी का साफ संदेश है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *