Aayudh

Categories

Security Chief Ali Larijani : ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत! क्या बोले इजरायल के रक्षा मंत्री

Iran's Security Chief Ali Larijani

Security Chief Ali Larijani : तेहरान। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी को निशाना बनाकर हमला किया गया है। तेहरान में बीती रात हुए एक बड़े हवाई हमले के बाद उनकी मौत की खबरें तेजी से फैल रही हैं। हालांकि, इस मामले में ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

रक्षा मंत्री काट्ज ने पहले दी थी चेतावनी

सूत्रों के मुताबिक, इजरायली रक्षा बल (IDF) ने तेहरान में एक सुरक्षित ठिकाने (सेफ हाउस) को निशाना बनाया, जहां लारीजानी के मौजूद होने की जानकारी थी। रक्षा मंत्री काट्ज ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इजरायल के खिलाफ साजिश रचने वाले नेताओं को सीधे निशाना बनाया जाएगा।

वहीं कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हमला खास तौर पर लारीजानी को ध्यान में रखकर किया गया था, लेकिन उनकी मौत या गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति पर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

ख़ास नेताओं में से एक

अली लारीजानी को ईरान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता रहा है। हाल के समय में उन्हें मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के दौरान एक अहम रणनीतिकार और नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जा रहा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी के अंत में अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद लारीजानी ने अंतरिम नेतृत्व और युद्ध से जुड़े फैसलों में बड़ी भूमिका निभाई थी।

परमाणु और कूटनीतिक रणनीति में अहम भूमिका

यदि लारीजानी की मौत की पुष्टि होती है, तो यह ईरान के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। वे न सिर्फ सुरक्षा मामलों के प्रमुख माने जाते थे, बल्कि देश के परमाणु कार्यक्रम और कूटनीतिक रणनीति में भी उनकी अहम भूमिका थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *