Aayudh

Categories

Mangal Gochar 2026 Effect : मंगल के गोचर इन 4 राशि वाले होंगे मालामाल, करियर में तरक्की के कई रास्ते

Mangal Gochar 2026 Effect

Mangal Gochar 2026 Effect : नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह 2 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करेंगे और 11 मई तक इसी राशि में रहेंगे। करीब 18 महीने बाद गुरु की राशि मीन में मंगल का प्रवेश हो रहा है, जहां पहले से सूर्य, शनि और शुक्र मौजूद हैं।

ऐसे में मंगल और शनि की युति बन रही है, जिसे ज्योतिष में प्रभावशाली लेकिन कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय खासतौर पर लाभकारी माना जा रहा है।

Raj Panchak 2026 : आज से लग रहे ‘राज पंचक’, जानिए क्यों माना जाता है इन्हे शुभ

इन राशि के जातकों को फायदा

  • मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
  • वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ने, छात्रों को पढ़ाई में सफलता और परिवार में खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।
  • धनु राशि के जातकों को इस दौरान संपत्ति, निवेश और व्यापार में लाभ मिल सकता है, साथ ही परिवारिक सुख भी बढ़ेगा।
  • मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा, जिससे वे बड़े फैसले ले पाएंगे और करियर में नए अवसर हासिल करेंगे।

Surya Gochar 2026 : 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

इन राशियों को बरतनी हैं सावधानियां

हालांकि, इस दौरान कुछ राशियों को सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

  • मेष राशि वालों को प्रयासों में बाधाओं और करीबी लोगों से धोखे की संभावना से सतर्क रहना होगा।
  • कन्या राशि के जातकों के लिए रिश्तों और साझेदारी में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा।
  • वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों और प्रेम जीवन में सावधानी रखनी होगी।
  • मकर राशि के जातकों को अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि इससे पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है।
  • मीन राशि के जातकों को अपने व्यवहार और सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Budh Nakshatra Parivartan : 10 मार्च को बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

कुल मिलाकर, मीन राशि में मंगल का यह गोचर एक ओर जहां कई लोगों के लिए तरक्की और धन के अवसर लेकर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ के लिए चुनौतियां भी खड़ी कर सकता है। ऐसे में समझदारी, धैर्य और सही निर्णय लेने से इस समय का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *